Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing 280km की रेंज के साथ किफायती दाम में Activa Electric की हो सकती है एंट्री, जाने डिटेल

280km की रेंज के साथ किफायती दाम में Activa Electric की हो सकती है एंट्री, जाने डिटेल

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में Honda Activa सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर्स में से है। अगर आप एक स्कूटर लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके मन में Activa का ख्याल ज़रूर आया होगा। अब देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड बढ़ रही है और सभी कंपनियां EV मार्केट में पकड़ मज़बूत करने का […]

activa electric

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में Honda Activa सबसे ज्यादा बिकने वाली स्कूटर्स में से है। अगर आप एक स्कूटर लेने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपके मन में Activa का ख्याल ज़रूर आया होगा। अब देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की डिमांड बढ़ रही है और सभी कंपनियां EV मार्केट में पकड़ मज़बूत करने का प्रयास कर रही हैं। इस रेस में भला Honda पीछे कैसे रह सकती है, इसलिए कंपनी अब अपनी सबसे लोकप्रिय स्कूटर Activa का इलेक्ट्रिक वर्जन Activa Electric लेकर आने की तैयारी कर रही है।

उम्मीद है कि अपने पेट्रोल वेरिएंट की तरह ही Activa Electric भी मार्केट में टॉप पर रहेगी। उम्मीद की जा रही है कि बहुत ही जल्द Activa का इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च किया जा सकता है। पिछले काफी समय से Activa के इलेक्ट्रिक वर्जन को लेकर बहस छिड़ी हुई है। हालाँकि अभी तक इसके लॉन्च को लेकर किसी तरह का एलान नहीं किया गया है। Activa Electric काफी सारे आधुनिक फीचर्स और लम्बी रेंज के साथ आ सकती है।

Activa Electric की तगड़ी रेंज

आपको बता दें हाल ही में कंपनी के सीईओ ने इस बारे में संकेत दिया कि इलेक्ट्रिक स्कूटी पर काम चल रहा है। हालाँकि इसकी लॉन्च डेट को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। आपको Activa Electric स्कूटर में धांसू फीचर्स के साथ बेस्ट इन क्लास परफॉरमेंस देखने को मिलेगी। खबर के मुताबिक कंपनी अपनी इस लोकप्रिय स्कूटर के इलेक्ट्रिक वर्जन को 280km की लम्बी रेंज के साथ पेश कर सकती है।

इसके अलावा आपको अपकमिंग Activa Electric स्कूटर में एक पावरफुल मोटर और दमदार बैटरी देखने को मिल सकती है। जानकारी के मुताबिक कंपनी हर एक पहलू पर गौर करते हुए इसे तैयार कर रही है। अगर मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो यह 280 km की रेंज के साथ आने वाली है, जो शायद ही अभी तक मार्केट में मौजूद किसी स्कूटर में देखने को मिलती है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now