Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Aditya Roy Kapur का हाथ थामकर Janhvi Kapoor ने किया रैंप वॉक, यूजर बोले- अब अनन्या का क्या होगा; Videos Viral

Aditya Roy Kapur का हाथ थामकर Janhvi Kapoor ने किया रैंप वॉक, यूजर बोले- अब अनन्या का क्या होगा; Videos Viral

Aditya Roy Kapur & Janhvi Kapoor Viral videos: हर साल की तरह इस साल भी ‘लैक्मे फैशन वीक 2024’ की शुरुआत हुई। 13 मार्च से शुरू हुआ फैशन वीक 17 मार्च रविवार तक चला। हर बार की तरह ही इस बार भी कई बड़ी फिल्मी हस्तियों ने रैंप पर अपना जादू बिखेरा।  शो के आखिरी […]

Aditya Roy Kapur का हाथ थामकर Janhvi Kapoor ने किया रैंप वॉक, यूजर बोले- अब अनन्या का क्या होगा; Videos Viral

Aditya Roy Kapur & Janhvi Kapoor Viral videos: हर साल की तरह इस साल भी ‘लैक्मे फैशन वीक 2024’ की शुरुआत हुई। 13 मार्च से शुरू हुआ फैशन वीक 17 मार्च रविवार तक चला। हर बार की तरह ही इस बार भी कई बड़ी फिल्मी हस्तियों ने रैंप पर अपना जादू बिखेरा।  शो के आखिरी दिन रैंप पर एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) का जलवा दिखाया। सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर की फोटोज और वीडियो वायरल हो रहे हैं। फैशन वीक शो के आखिरी दिन जाह्नवी कपूर के साथ स्टेज पर एक्टर आदित्य रॉय कपूर नजर आए। दोनों की इस जोड़ी ने स्टेज पर आग लगा दी।

आदित्य और जाह्नवी का रैंप वॉक

‘लैक्मे फैशन वीक 2024’ के आखिरी दिन आदित्य रॉय कपूर और जाह्नवी कपूर ने स्टेज पर एक साथ वॉक किया। इस दौरान दोनों ने एक-दूजे का हाथ थामे नजर आए। इस दौरान रैंप पर एक-दूसरे ने कई पोज भी दिए।

https://www.instagram.com/reel/C4ndWq9JUsJ/?utm_source=ig_embed&ig_rid=76f9aa80-529b-49bf-af0f-6f0cdd4dbca6&ig_mid=C81BDD88-AD0E-443C-8E30-4DB5DF17B616

यूजर कर रहे हैं मजेदार कमेंट्स

आदित्य रॉय कपूर और जाह्नवी कपूर को स्टेज पर एक साथ देख यूजर कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा- अनन्या पांडे तो जल रही होगी। दूसरे ने लिखा- वाह वाह वाह बेचारी अनन्या पांडे। तीसरे ने लिखा- अब अनन्या का क्या होगा। एक अन्य ने लिखा- अनन्या कोने में बैठकर देख रही होगी। बता दें, आदित्य इन दिनों एक्ट्रेस अनन्या पांडे को डेट कर रहे हैं। बीते साल इस कपल ने लैक्मे फैशन वीक रैंप वॉक किया था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

जाह्नवी कपूर का लुक

‘लैक्मे फैशन वीक 2024’ में जाह्नवी कपूर का अपना जलवा दिखाया। एक्ट्रेस का ये लुक अप्सरा से कम नहीं लगा। इस दौरान अभिनेत्री वाइन कलर का फिश कट लहंगा में वॉक करती दिखाई थी, जिसका दुपट्टा एक्ट्रेस ने ब्लाउज के साथ अटैच किया था। इसके साथ उन्होंने अपने बालों का बन बनाया, ग्लोसी मेकअप और ईयररिंग्स के साथ लुक को पूरा किया।

आदित्य रॉय कपूर का लुक

आदित्य रॉय कपूर के लुक की बात करें तो इस मौके पर ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसब नजर आए। उनका ये लुक एक बार फिर फैंस का दिल जीत रहा है।

Leave a Comment