Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया की जमीं पर David Warner नें खेला अपना आखिरी अंतराष्ट्रीय मुकाबला, T20 विश्वकप 2024 के बाद कह सकते है क्रिकेट को अलविदा

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया की जमीं पर David Warner नें खेला अपना आखिरी अंतराष्ट्रीय मुकाबला, T20 विश्वकप 2024 के बाद कह सकते है क्रिकेट को अलविदा

बुधवार को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच T20 सीरीज का तीसरा एवं अंतिम मैच खेला गया। शुरुआत के 2 मैचों में जीत प्राप्त कर पहले ही ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर अपना कब्जा जमा चुकी थी, पर ये मैच इसलिए खास था क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वार्नर अपने देश की जमीं पर […]

AUS vs WI: ऑस्ट्रेलिया की जमीं पर David Warner नें खेला अपना आखिरी अंतराष्ट्रीय मुकाबला, T20 विश्वकप 2024 के बाद कह सकते है क्रिकेट को अलविदा

बुधवार को पर्थ में ऑस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज के बीच T20 सीरीज का तीसरा एवं अंतिम मैच खेला गया। शुरुआत के 2 मैचों में जीत प्राप्त कर पहले ही ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर अपना कब्जा जमा चुकी थी, पर ये मैच इसलिए खास था क्योंकि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वार्नर अपने देश की जमीं पर ये आखिरी अंतराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे थे। 

हँलांकि उनकी तूफानी पारी के बाद भी ऑस्ट्रेलिया को इस मैच में 37 रनों से हार का सामना करना पड़ा। 

David Warner को मिला player of the Series का खिताब

वेस्ट इंडीज के विरुद्ध सीरीज में ऑस्ट्रेलिया की ओर से डेविड वार्नर का प्रदर्शन काफी शानदार रहा, उन्होंने 3 मैचों में 57.66 की औसत से सर्वाधिक 173 रन बनाये जिसमें दो अर्धशतक भी शामिल है। 

डेविड वार्नर ने सीरीज के अंतिम मैच में भी महज 49 गेंदों में 81 रनों की धुंआधार पारी खेली और टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

वार्नर ने अपने अंतराष्ट्रीय करियर की शुरुआत साउथ अफ्रीका के विरुद्ध एक T20 International match के साथ की थी, उन्होंने 102 T20 अंतराष्ट्रीय मैचों में 33.70 की औसत और 142.51 के strike rate से कुल 3067 रन बनाये। 

David Warner Retirement: T20 World Cup 2024 के बाद ले सकते हैं अंतराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

डेविड वार्नर ऑस्ट्रेलिया में अपना आखिरी अंतराष्ट्रीय मैच खेल चुकें है साथ ही उन्होंने कहा की वे अब आने वाले खिलाडियों को मौका देना चाहते हैं। 

ऐसा माना जा रहा है की, USA और West Indies में जून में होने वाले T20 विश्वकप के बाद वार्नर क्रिकेट को अलविदा कहेंगे हँलांकि टीम के लिए उनका रोल आगामी विश्वकप में बहुत ही महत्वपूर्ण होने वाला है।