Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Bajaj की इस लोकप्रिय बाइक का नया अवतार देगा Apache को टक्कर, यहां देखें डिटेल

Bajaj की इस लोकप्रिय बाइक का नया अवतार देगा Apache को टक्कर, यहां देखें डिटेल

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में Bajaj Auto दमदार इंजन और स्टाइलिश लुक वाली गाड़ियां पेश करता रहता है। ग्राहकों को इसकी बाइक्स काफी पसंद आती हैं और इसकी सबसे लोकप्रिय बाइक पल्सर ने एक अलग पहचान बनाई है। आपको बता दें हाल ही में Bajaj ने अपनी इस लोकप्रिय बाइक का नया अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया […]

Bajaj Pulsar 125 2024

भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में Bajaj Auto दमदार इंजन और स्टाइलिश लुक वाली गाड़ियां पेश करता रहता है। ग्राहकों को इसकी बाइक्स काफी पसंद आती हैं और इसकी सबसे लोकप्रिय बाइक पल्सर ने एक अलग पहचान बनाई है। आपको बता दें हाल ही में Bajaj ने अपनी इस लोकप्रिय बाइक का नया अपडेटेड वर्जन लॉन्च किया है। हम बात कर रहे हैं New Bajaj Pulsar 125 की जिसे कुछ बदलावों के साथ मार्केट में पेश किया गया है।

अगर बात करें इस नई Bajaj Pulsar 125 2024 के लुक्स की तो इसमें पुराने मॉडल की तुलना में कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। इसमें जो सबसे पहला बदलाव नज़र आता है, वो है इसकी अलॉय व्हील का डिजाइन। पहल इस बाइक में आपको 6-स्पोक वाले अलॉय व्हील देखने को मिलते थे, लेकिन नई पल्सर 3-स्पोक वाले अलॉय व्हील के साथ आती है। इसके अलावा यह बाइक नई फ्यूल इंजेक्शन टेक्नोलॉजी के साथ आने वाली है।

Bajaj Pulsar 125 2024 स्पेक्स एंड फीचर्स

बात करें Bajaj Pulsar 125 2024 के Engine की तो उम्मीद है कि इसमें 125cc का सिंगल सिलेंडर Engine मिलेगा, जो 10bhp की पावर और 10.8 Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। अगर आप तस्वीरों को ध्यान से देखेंगे तो आपको नज़र आएगा कि इसमें DTS-i बैजिंग देखने को नहीं मिलती। इसका मतलब है कि कंपनी ने इस बाइक में ट्विन स्पार्क प्लग सेटअप नहीं दिया है।

इन बदलावों के अलावा Bajaj Pulsar 125 2024 के अन्य फीचर्स पहले के सामान ही रहने वाले हैं। हालाँकि आपको Bajaj Pulsar 125 2024 में फुल LED लाइट सेटअप देखने को मिलने वाला है। इसमें उसी पुराने ब्रेक सेटअप, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल के साथ आपको एक नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल देखने को मिलने वाला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Bajaj Pulsar 125 2024 की कीमत

उम्मीद की जा रही है कि Bajaj Pulsar 125 2024 अपने पुराने मॉडल की तुलना में थोड़ी महंगी होने वाली है। आपको बता दें मौजूदा Bajaj Pulsar 125 की कीमत 81,414 रुपये एक्स-शोरूम है और नया वर्जन करीब 5000 महंगा हो सकता है। इस बाइक का मुकाबला Honda SP125 और TVS Raider 125 से देखने को मिलेगा।