Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Bank rules related to check: चेक से जुड़े कानूनी मामले: इन 5 गलतियों से बचें, वरना हो सकती है जेल

Bank rules related to check: चेक से जुड़े कानूनी मामले: इन 5 गलतियों से बचें, वरना हो सकती है जेल

Bank rules related to check: चेक से पेमेंट करना हमारी लिए एक सुविधा जनक काम हो सकता हैं. आज के समय में चेक से लेनदेन करना आम बात हो गई है. लेकिन चेक से जुड़े कुछ नियम में बदलाव होते रहते हैं. उन सभी नियमो को आपको समय समय पर जान लेना चाहिए. अगर आप […]

Bank rules related to check: चेक से पेमेंट करना हमारी लिए एक सुविधा जनक काम हो सकता हैं. आज के समय में चेक से लेनदेन करना आम बात हो गई है. लेकिन चेक से जुड़े कुछ नियम में बदलाव होते रहते हैं. उन सभी नियमो को आपको समय समय पर जान लेना चाहिए.

अगर आप भी रोजाना या आये दिन चेक से लेनदेन करते हैं. तो आपको चेक से जुड़े कुछ नियम को जान लेना चाहिए. कई बार यह नियम हमे नही पता होता हैं. इस वजह से हमे भारी नुकसान हो सकता हैं. चेक से जुड़े कुछ नियम तो ऐसे होते हैं जिसमे मिस्टेक करने से 2 साल तक की जेल भी हो सकती हैं.

तो आइये चेक से जुड़े कुछ मुख्य नियम जान लेते हैं.

चेक लेनदेन में रखे इन 5 बातो का ध्यान

चेक में सही डिटेल्स भरे

चेक में हमेशा ही अंक और शब्द दोनों में अमाउंट लिखी जाती हैं. जब आप अंक में अमाउंट लिखते हैं तब (/-) लास्ट में इस साइन का यूज जरुर करे. इसके अलावा शब्द में अमाउंट लिखने पर लास्ट में only वर्ड का यूज जरुर करे.

काफी लोग जल्दबाजी में इन सभी छोटी छोटी बातो पर ध्यान नही देते हैं. इस वजह से कई बार चेक देने वाला व्यक्ति धोखाधड़ी का शिकार हो जाता हैं. अगर आप धोखाधड़ी का शिकार होने से बचना चाहते हैं. तो इस छोटी-छोटी बातो का ध्यान रखे.

चेक पर स्पष्ट जानकारी भरे

चेक भरते समय एक बात का विशेष ध्यान रखे चेक को हमेशा ही स्पष्ट जानकारी में भरे. आपका चेक अकाउंट पेय या फिर बियरर चेक हैं. इस बात को मेंशन करे. मांगी गई जानकरी को अच्छे से भरे तारीख आदि पर भी विशेष ध्यान रखे.

चेक पर साइन सही करे

आपकी बैंक में जो साइन चल रही हैं. वही हुबहू साइन करे. कई बार आप जल्दबाजी में साइन करने में गलती कर देते हैं. इस वजह से चेक बाउंस होने की संभावना बनती हैं.

अगर हो सके तो चेक में आगे और पीछे की साइड दोनों तरफ साइन कर ले ताकिबैंक कर्मचारी को आपकी साइन का मिलान करने में आसानी हो सके.

चेक पर सही पेन का यूज करे

चेक भरने के लिए आपको हमेशा ही सही पेन का चुनाव करना चाहिए. आपको ऐसी पेन का चुनाव करना हैं. जिस पर लिखा हुआ कभी मिट ना सके. इसके अलावा अन्य रंग की पेन यूज करने की जगह सिर्फ ब्लू पेन का यूज करने की आदत डाले.

बैंक में पर्याप्त बैलेंस रखे

किसी को भी चेक देने से पहले यह निश्चित करे की आपके बैंक में पर्याप्त बैलेंस है या नही हैं. पर्याप्त बैलेंस होने पर ही किसी को चेक देना चाहिए. अगर पर्याप्त बैलेंस नही होने पर चेक बाउंस होता हैं. तो चेक देने वाले को जुर्माना और 2 साल की जेल की सजा भी हो सकती हैं।