Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing BSNL Rupees 599 Plan: BSNL ने दिया ग्राहकों को झटका! इस प्लान से हटाया अनलिमिटेड डेटा

BSNL Rupees 599 Plan: BSNL ने दिया ग्राहकों को झटका! इस प्लान से हटाया अनलिमिटेड डेटा

BSNL Rupees 599 Plan: अगर आप BSNL भारतसंचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited- BSNL) का सिमकार्ड यूज कर रहे है. तो आज की यह खबर आपके लिए बुरी खबर हो सकती हैं. दरअसल BSNL ने इन दिनों एक बड़ा फैसला लिया हैं. जिसमे उन्होंने एक बड़े प्लान से मिलने वाला अनलिमिटेड डेटा को हटा […]

bsnl-rupees-599-plan

BSNL Rupees 599 Plan: अगर आप BSNL भारतसंचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited- BSNL) का सिमकार्ड यूज कर रहे है. तो आज की यह खबर आपके लिए बुरी खबर हो सकती हैं. दरअसल BSNL ने इन दिनों एक बड़ा फैसला लिया हैं. जिसमे उन्होंने एक बड़े प्लान से मिलने वाला अनलिमिटेड डेटा को हटा दिया हैं.

अगर आप BSNL का 84 दिन की वैलिडिट वाला प्लान का यूज कर थे हैं. तो इस प्लान से मिलने वाला एक लाभ अब आपको नही मिलेगा. BSNL ने इस फायदे को हटा दिया हैं.

आइये जानते है की कौनसा प्लान है और इस प्लान से BSNL ने किस फायदे को हटा दिया हैं.

BSNL का 599 वाला प्लान

BSNL का 599 रूपये वाला रिचार्ज प्लान काफी अच्छा माना जाता हैं. BSNL के अधिकतर ग्राहक यही प्लान यूज करते हैं. क्योकि यह प्लान लंबा और किफायती दाम में मिलता हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

BSNL के इस 599 रूपये वाले रिचार्ज प्लान में ग्राहक को 84 दिन की वैलिडिट और अनलिमिटेड कॉल का लाभ मिलता हैं. इसके अलावा प्रतिदिन 100 SMS फ्री में सेंड करने की सुविधा भी दी जाती हैं.

अगर बात की जाए डेटा के बारे में तो इस प्लान में ग्राहकों को प्रति दिन 3 GB डेटा यूज करने के लिए मिलता हैं. पुरे 84 दिन की वैलिडिट में 255 GB कुल डेटा यूज करने के लिए मिलता हैं.

लेकिन इस प्लान की एक ख़ास बात यह है की रात्री के 12 से लेकर सुबह 5 बजे तक ग्राहकों अनलिमिटेड डेटा यूज करने की सुविधा मिलती हैं. लेकिन कंपनी ने इस सुविधा को अब हटा दिया हैं.

अब आपको रात्री के 12 से सुबह 5 बजे तक कोई भी अनलिमिटेड डेटा नही मिलने वाला हैं. इस फायदे को अब बंद कर दिया गया हैं. अब आपको जो प्रति दिन 3 GB डेटा मिलता हैं. उसमे से ही आपको आपका डेटा यूज करना होगा.

BSNL ने इस प्लान सिर्फ इस अनलिमिटेड डेटा को ही बंद किया हैं. दुसरे सब मिलने वाले लाभ आपको पहले की तरह ही मिलते रहेगे.

इन लोगो के लिए बेस्ट है यह प्लान

जो लोग ज्यादा डेटा चाहते है. तो उन लोगो के लिए BSNL का यह 599 रूपये वाला प्लान बेस्ट माना जाता हैं. इसमें प्रति दिन 3 GB डेटा मिलता हैं. इतना अधिक डेटा अन्य कोई भी टेलीकोम कंपनी नही देती हैं.

अगर बात की जाए इसके प्रति दिन कोस्ट के बारे में तो 599 रूपये वाल रिचार्ज आपको 84 दिन के लिए मिलता हैं. इस हिसाब से यह प्लान आपको एक दिन में सिर्फ 7.13 रूपये में पड़ रहा हैं.