Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing 650 Km की रेंज और 10 एयरबैग के साथ लॉन्च हुई BYD Seal, मिनटों में चार्ज होगी यह इलेक्ट्रिक कार – देखें फूल फिचर्स

650 Km की रेंज और 10 एयरबैग के साथ लॉन्च हुई BYD Seal, मिनटों में चार्ज होगी यह इलेक्ट्रिक कार – देखें फूल फिचर्स

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में तहलका मचाने के लिए चीनी कार निर्माता कंपनी Build Your Dream की नई इलेक्ट्रिक कार आ गई है। आपको बता दें कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान BYD Seal को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कार बेहद ही आकर्षक लुक्स और शानदार फीचर्स के साथ […]

byd seal

भारतीय ऑटोमोबाइल मार्केट में तहलका मचाने के लिए चीनी कार निर्माता कंपनी Build Your Dream की नई इलेक्ट्रिक कार आ गई है। आपको बता दें कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक सेडान BYD Seal को आधिकारिक तौर पर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कार बेहद ही आकर्षक लुक्स और शानदार फीचर्स के साथ आती है। आपको बता दें यह कार 41 लाख रुपये एक्स-शोरूम की शुरुआती कीमत पर लॉन्च की गई है और इसमें दो अलग-अलग बैटरी पैक का विकल्प मिलता है।

आपकी जानकरी के लिए बता दें भारतीय बाजार में लॉन्च की गई यह BYD की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है। इससे पहले कंपनी अपनी दो गाड़ियां भारत में पेश कर चुकी है। इनमें से एक e6 MPV और दूसरी एक SUV है जिसका नाम Atto 3 है। आपको बता दें कंपनी इस कार को पूरी तरह इम्पोर्ट करके भारत में बेचने वाली है, जिसके चलते इसकी कीमत ज्यादा होने वाली है। हालांकि BYD की तरफ से भारत में अपना मैन्युपैक्चरिंग प्लांट लगाने के लिए केंद्र सरकार के समक्ष प्रस्ताव रखा गया है।

BYD Seal स्पेक्स एंड फीचर्स

बात करें BYD Seal की तो इस कार में आपको ऑल-ग्लास रूफ, फ्लश-फिटिंग डोर हैंडल, बूमरैंग-शेप LED DRL, LED हेडलैम्प्स के अलावा इसके बंपर पर भी LED लाइट्स देखने को मिल जाती हैं। बात करें इंटीरियर की तो अंदर सेंटर कंसोल में 15.6 इंच का रोटेटिंग इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जिसमें 10.25 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हेड-अप डिस्प्ले शामिल। इसके अलावा आपको एक क्रिस्टल टॉगल ड्राइव सेलेक्टर, हॉट विंडस्क्रीन, वॉल्यूम कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड आदि मिल जाते हैं।

आपको बता दें पीछे की सीटों में आपको 60:40 स्प्लिट-फोल्डिंग फ़ंक्शन देखने को मिल जाता है और साथ ही फ्रंट बोनट में 50-लीटर स्टोरेज स्पेस भी दिया गया है। BYD Seal इलेक्ट्रिक सेडान चार कलर ऑप्शन आर्कटिक ब्लू, अटलांटिस ग्रे, ऑरोरा व्हाइट और कॉसमॉस ब्लैक में पेश की गई है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

BYD Seal इलेक्ट्रिक सेडान के ख़ास फीचर्स

आपको कार में ड्यूल-ज़ोन AC, हीटेड और कूल्ड फ्रंट सीट्स, 8-वे इलेक्ट्रॉनिकली एड्जेस्टेबल ड्राइविंग सीट, ऐप्पल कारप्ले एंड एंड्रॉइड ऑटो, हिल होल्ड, 10 एयरबैग, ABS, ऑटोमेटिक वाइपर, 360- डिग्री कैमरा, ADAS टेक्नोलॉजी आदि देखने को मिल जाते हैं। कंपनी के मुताबिक कार ने यूरो NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है। BYD Seal को अलग-अलग बैटरी पैक और ड्राइविंग स्टाइल के साथ पेश किया गया है।

BYD Seal बैटरी पैक, चार्जिंग एंड स्पीड

यह दो बैटरी पैक के साथ आती है, इसका लोअर वेरिएंट 61.44kWh बैटरी पैक के साथ आता है और कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 580 किमी तक की रेंज प्रदान कर सकता है। यह इलेक्ट्रिक कार 204hp की पावर और 310Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। वहीं हायर वेरिएंट में 82.5kWh का बैटरी पैक मिलता है, जो RWD और AWD दोनों विकल्प के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसका हायर वेरिएंट सिंगल चार्ज में 650 किलोमीटर तक की रेंज प्रदान करता है।

कंपनी ने दवा किया है कि BYD Seal मात्र 3.8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है। 150kW के चार्जर से गाड़ी को केवल 37 मिनट में 10-80 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है। आपको कंपनी कि तरफ से बैटरी पर 8 साल या 160,000 किमी और मोटर पर 8 साल या 150,000 किमी की वारंटी मिलती है।