Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing CAA Online Portal: भारत में नागरिकता प्राप्त के लिए यहां करना होगा रजिस्ट्रेशन, जानें – पूरी डिटेल

CAA Online Portal: भारत में नागरिकता प्राप्त के लिए यहां करना होगा रजिस्ट्रेशन, जानें – पूरी डिटेल

CAA Online Portal : अब देश में जल्द ही नागरिक संशोधन कानून यानी CAA को लागू किया जा सकता है। आपको बता दे की PM नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव से पहले CAA कानून कर सकते हैं। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। केंद्र सरकार ने CAA के लिए एक अलग वेब पोर्टल बना […]

caa online portal

CAA Online Portal : अब देश में जल्द ही नागरिक संशोधन कानून यानी CAA को लागू किया जा सकता है। आपको बता दे की PM नरेंद्र मोदी लोकसभा चुनाव से पहले CAA कानून कर सकते हैं। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया जाएगा। केंद्र सरकार ने CAA के लिए एक अलग वेब पोर्टल बना लिया है। ऐसी जानकारी मिल रही है, जहां CAA के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जा सकेगा।

आखिर कब होगी CAA पोर्टल की लॉन्चिंग : वैसे, तो इस बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि मार्च 2024 में CAA को लागू किया जा सकता है। CAA लागू होने के तुरंत बाद पोर्टल को लॉन्च किया जा सकता है। वही, मीडिया रिपोर्ट की मानें, तो CAA पोर्टल पर काफी लंबे वक्त से काम चल रहा है।

क्या करना होगा? बता दे की CAA Portal पर इंडिया में अपनी नागरिकता के लिए ऑनलाइन अप्लाई (Apply online) किया जा सकता है। इसके लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट (Document) को सब्मिट करना होगा। फिर रजिस्ट्रेशन के बाद जांच पड़ताल होगी। अगर आपके सारे दस्तावेज सही पाए जाते हैं, तो आपको भारत की नागरिकत दे दी जाएगी।

आखिर क्या है CAA कानून : आपको बता दे की CAA कानून को वर्ष 2019 में बनाया गया था। इसके तहत पड़ोसी मुल्क (पाक, बांग्लादेश) में रहने वाले अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता देने का प्रावधान है। इसमें बांग्लादेश, अफगानिस्तान के पीड़ित अल्पसंख्यकों को भारत की नागरिकता बिना कोई दस्तावेज दी जाएगी। इसके तहत 6 अल्पसंख्यक यानी हिंदू, ईसाई, सिख, जैन, बौद्ध और पारसी भारत की नागरिकता के लिए अप्लाई कर पाएंगे। इसके लिए वही अल्पसंख्या अप्लाई कर पाएंगे, जो 31 दिसंबर 2014 से पहले india आ गए थे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now