Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing CSK ने गुजरात टाइटंस के उडाये परख्च्चे, CSK ने अपने दुसरे मैच में 63 रन की बड़ी जीता हासिल की

CSK ने गुजरात टाइटंस के उडाये परख्च्चे, CSK ने अपने दुसरे मैच में 63 रन की बड़ी जीता हासिल की

IPL 2024 में घरेलू टीमों की जीत का सिलसिला जारी रहा है, पिछले दिनों हुए चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में चेन्नई टीम ने गुजरात टाइटंस को काफी बड़े अंतर से हराया है, यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जहा गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। […]

csk vs gt 2024

IPL 2024 में घरेलू टीमों की जीत का सिलसिला जारी रहा है, पिछले दिनों हुए चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले में चेन्नई टीम ने गुजरात टाइटंस को काफी बड़े अंतर से हराया है, यह मुकाबला चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला गया, जहा गुजरात ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 206 रन बनाए, लेकिन गुजरात की टीम 143 रन ही बना सकी।

CSK ने जीता 63 रनों से मैच (IPL 2024 CSK vs GT Highlights)

चेन्नई सीजन में दो मैच जीतने वाली पहली टीम अब बन चुकी है, उन्होंने टॉस हारने के बाद भी बेहतर प्रदर्शन किया है. ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी वाली चेन्नई ने तूफान ने बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 206 रनों का लक्ष्य गुजरात टाइटंस को दिया था, लेक्नी गुजरात टाइटन का कोई भी बल्लेबाज उनका सामना नहीं कर पाया और टीम 143 रन ही बना सकी और मैच हार गयी।

CSK की मजबूत शुरुआत

CSK टीम की शुरुआत काफी अच्छी रही, जहां पर रचित रविंद्र ने काफी अच्छी शुरुआत करते हुए पावरप्ले का पूरा इस्तेमाल किया और 20 गेंद में छह चौके और तीन छक्के से ही 43 रन बना दिए, इसके बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने 32 गेंद में 62 रन की साझेदारी कर टीम को एक अच्छी शुरुआत दिलाई. वही शिवम दुबे ने 23 गेंद में 51 रनों का योगदान दिया है। उन्होंने अपनी पारी में 5 छक्के मारे इसके बाद 8.40 करोड़ रुपये में खरीदे गये समीर रिजवी ने छह गेंद में दो छक्के से 14 रन बनाकर अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने ये दोनों छक्के राशिद खान पर जड़े।

गुजरात के गिरे लगातार विकेट

207 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की शुरुआत ज़्यादा ठीक नहीं रही. गुजरात टाइटंस की टीम सामना करने में काफी पीछे रही और रिद्धिमान साहा ने कुछ बाउंड्री मारे लेकिन शुभमन गिल सिर्फ 8 रन बनाकर तीसरे ओवर में आउट हो गये, डेविड मिलर 16 गेंदों पर 21 रन बनाकर आउट हुए तो टीम का स्कोर 12वें ओवर में 96 रन था। इसके बाद लगातार विकेट गिरने के बाद रनों का सिलसिला जैसे थम गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

अजमतुल्लाह और सुदर्शन ने 18 गेंदों पर 18 रन ही जोड़े। सुदर्शन ने 31 गेंद पर 37 जबकि अजमतुल्लाह ने 10 गेंदों पर 11 रन बनाए। साई सुदर्शन ने एक छोर संभालकर रखा लेकिन टीम को इससे भी ज्यादा कामयाबी नही मिली है और टीम हार गयी।

CSK और GT के आने वाले मैच

आने वाले समय में CSK का अगला मैच 31 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स से विशाखापत्तनम में होने वाला है, इसके साथ ही गुजरात का अगला मैच 31 मार्च को ही सनराइजर्स हैदराबाद से अहमदाबाद में है।