Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing स्मार्टफोन चोरी होने पर जल्दी कीजिए ये काम – Mobile की सारी सर्विस हो जाएंगी ब्लॉक..

स्मार्टफोन चोरी होने पर जल्दी कीजिए ये काम – Mobile की सारी सर्विस हो जाएंगी ब्लॉक..

इस आधुनिक युग में लगभग सभी लोगों के पास अपना खुद का स्मार्टफोन है। क्योंकि अब सारा काम डिजिटलीकरण हो चुका है। व्हाट्सएप से लेकर फेसबुक तक.. ट्विटर से लेकर यूट्यूब तक.. हर कोई स्मार्टफोन की मदद से अपनी जरूरत को पूरा कर रहा है। यहां तक कि हजारों किलोमीटर अपने दोस्त या रिश्तेदार से […]

What to do if smartphone is stolen

इस आधुनिक युग में लगभग सभी लोगों के पास अपना खुद का स्मार्टफोन है। क्योंकि अब सारा काम डिजिटलीकरण हो चुका है। व्हाट्सएप से लेकर फेसबुक तक.. ट्विटर से लेकर यूट्यूब तक.. हर कोई स्मार्टफोन की मदद से अपनी जरूरत को पूरा कर रहा है। यहां तक कि हजारों किलोमीटर अपने दोस्त या रिश्तेदार से वीडियो कॉल करनी हो सबकुछ Mobile की मदद से कर सकते हैं। Mobile में लोगों का इंपॉर्टेंट डेटा होता है, जिसमें फोटो, वीडियो से लेकर डॉक्यूमेंट्स भी शामिल होते हैं।

ऐसे में कई बार ऐसा होता है कि स्मार्टफोन कहीं खो जाता है या फिर कोई चोरी कर लेता है। इससे स्मार्टफोन यूजर्स को अपने प्राइवेसी का बहुत बड़ा खतरा रहता है। क्योंकि फोन लेने वाला व्यक्ति यूजर के डेटा का गलत इस्तेमाल कर सकता है या उसे ब्लैकमेल भी कर सकता है। इसलिए मोबाईल चोरी होने के बाद भी उसमें मौजूद डेटा को सुरक्षितकरना बहुत जरूरी होता है।

अब ऐसे में एक बड़ा सवाल यह उठता है कि कैसे जब फोन चोरी हो जाए तो डेटा को सुरक्षित कैसे करें। इन्हीं जानकारी को पूरा करने के लिए आज आप लोगों को इस आर्टिकल माध्यम से इसकी जानकारी देंगे। जिसका इस्तेमाल आप अपना फोन चोरी होने पर कर सकते हैं। इससे आपके फोन में मौजूद डेटा सुरक्षित रहेगा।

पहला काम: अगर आपका मोबाइल चोरी हो जाता है तो सबसे पहले आप हेल्पलाइन नंबर 14422 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज कराएं। मालूम हो की इस हेल्पलाइन नंबर को सरकार द्वारा जारी किया गया है। इस पर कॉल करके जानकारी देने से पुलिस और सर्विस प्रोवाइडर कंपनी आपके फोन को बंद करा देगी।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

दूसरा काम: दूसरा तरीका है यह है कि आप मोबाइल चोरी होने पर आप CEIR यानि (Centre for Exhibition Industry Research) की वेबसाइट पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इससे आपके मोबाइल पर सभी सर्विसिस को ब्लॉक कर दिया जाएगा।

तीसरा काम: अब तीसरा तरीका यह है कि आप अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन में मोबाइल फोन चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करा सकते हैं। इससे पुलिस आपके मोबाइल को ब्लॉक करके उसकी तलाश शुरू कर देगी।