Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Falgun Vrat Tyohar 2024: खुशियों का मौसम आया, फाल्गुन मास हुआ शुरू, होली से महाशिवरात्रि तक त्योहारों की धूम

Falgun Vrat Tyohar 2024: खुशियों का मौसम आया, फाल्गुन मास हुआ शुरू, होली से महाशिवरात्रि तक त्योहारों की धूम

Falgun Vrat Tyohar 2024: आज यानी की 25 फरवरी 2024 से फाल्गुन मास की शुरुआत हो चुकी हैं. अब फाल्गुन मास 25 मार्च 2024 तक चलने वाला हैं. ऐसा माना जाता है की फाल्गुन मास शुरुआत होने के साथ ही ठंडी धीरे धीरे खत्म होने लगती है और गर्मी की शुरुआत होती हैं. पुरे साल […]

falgun-vrat-tyohar-2024

Falgun Vrat Tyohar 2024: आज यानी की 25 फरवरी 2024 से फाल्गुन मास की शुरुआत हो चुकी हैं. अब फाल्गुन मास 25 मार्च 2024 तक चलने वाला हैं. ऐसा माना जाता है की फाल्गुन मास शुरुआत होने के साथ ही ठंडी धीरे धीरे खत्म होने लगती है और गर्मी की शुरुआत होती हैं.

पुरे साल में फाल्गुन मास ही एक ऐसा मास है जिसमे सबसे ज्यादा त्यौहार आते हैं. यह मास भगवान शिव को भी समर्पित हैं क्योंकि इस मास में भगवान शिव का पर्व महा शिवरात्रि पर्व मनाया जाता हैं. साथ साथ इसी माह में होली भी आती हैं. फाल्गुन माह को हर्ष और उल्हास का माह माना जाता हैं.

फाल्गुन माह हिन्दू पंचाग का अंतिम माह माना जाता हैं. फाल्गुन माह में विभिन्न प्रकार के व्रत और त्यौहार मनाये जाते हैं. इसलिए इस माह में अपनी दिन चर्या और रहन सहन और खान पान में बदलाव लाने की सलाह दी जाती हैं.

फाल्गुन माह के प्रमुख व्रत और त्यौहार

फाल्गुन माह काफी सारे देवी देवताओं को समर्पित हैं. इस माह में काफी लोग पूजा पाठ पर अधिक ध्यान देते हैं. ऐसा माना जाता है की फाल्गुन माह में ही चन्द्रमा का जन्म हुआ था. इसलिए इस माह में चन्द्रमा की विशेष पूजा और उपासना की जाती हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इसके अलावा यह माह भगवान शिव को समर्पित हैं. इसलिए इस माह में भगवान शिव का सबसे बड़ा दिन महा शिवरात्रि का पर्व भी मनाया जाता हैं.

फाल्गुन माह कुछ देवीओ के लिए भी विशेष माना जाता हैं. पुराने शास्त्रों के अनुसार फाल्गुन माह में माता सीता और माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना का भी विशेष महत्व हैं. इस माह में माता सीता और माता लक्ष्मी की विशेष रूप से पूजा अर्चना की जाती हैं.

फाल्गुन में साल का बड़ा त्यौहार होली भी मनाया जाता हैं. इसलिए यह माह पुरे साल में एक अलग माह ही माना जाता हैं. फाल्गुन माह अब पुरे एक महीने यानी की 25 फरवरी से 25 मार्च तक चलने वाला हैं.

इस माह में आने वाले छोटे बड़े सभी व्रत और त्यौहार की जानकारी हमने नीचे प्रदान की हैं.

तिथिवारव्रत और त्यौहार
28 फरवरी 2024बुधवारद्रिज्प्रिय संकष्टी चतुर्थी
1 मार्च 2024शुक्रवारयशोदा जयंती
3 मार्च 2024रविवारशबरी जयंती, भानु सप्तमी
4 मार्च 2024सोमवारजानकी जयंती
6 मार्च 2024बुधवारविजया एकादशी
8 मार्च 2024शुक्रवारमहाशिवरात्रि, मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत कृष्ण, पंचक की शुरुआत
10 मार्च 2024रविवारफाल्गुन अमावस्या
12 मार्च 2024मंगलवाररामकृष्ण जयंती, फुलैरा दूज
13 मार्च 2024बुधवारविनायक चतुर्थी
20 मार्च 2024बुधवारआमलकी एकादशी
22 मार्च 2024शुक्रवारप्रदोष व्रत
24 मार्च 2024रविवारहोलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
25 मार्च 2024सोमवारहोली धुलेटी, चन्द्र ग्रहण

उपरोक्त टेबल में दिए सभी त्यौहार और व्रत आदि फाल्गुन माह में रहने वाले हैं.

फाल्गुन माह के किस देवी देवता की पूजा उपासना करे?

फाल्गुन माह में देवी देवताओ के विशेष आशीर्वाद की प्राप्ति होती हैं. इसलिए फाल्गुन माह में आपको इन सभी देवी देवताओ को विशेष रूप से पूजा अर्चना और उपासन करनी चाहिए.

  • इस माह में माता लक्ष्मी और माता सीता की विशेष रूप से पूजा और उपासना करने का विधान हैं.
  • इसके अलावा आपको भगवान शिव की पूजा अर्चना और उपासना करनी चाहिए. इससे आपको भगवान शिव के आशीर्वाद की प्राप्ति होती हैं.
  • फाल्गुन मास में आपको भगवान श्री कृष्ण की पूजा करनी चाहिए. यह आपके फलदायी साबित हो सकती हैं. आप भगवान श्री कृष्ण के बाल कृष्ण, युवा कृष्ण और गुरु कृष्ण स्वरूप की पूजा और उपासना कर सकते हैं.
  • अगर आप आपके संतान का बेहतर भविष्य चाहते है तो आपको बाल कृष्ण की पूजा करनी चाहिए.
  • प्रेम और आनंद के लिए आपको युवा कृष्ण की पूजा करनी चाहिए.
  • इसके अलावा ज्ञान के लिए आपको गुरु कृष्ण की पूजा अर्चना और उपासना करनी चाहिए.

फाल्गुन माह के नियम

इस माह में आपको कम से कम अनाज का सेवन करना चाहिए और शीतल एवं सामान्य जल से स्नान करना चाहिए. अनाज की जगह आप फल खा सकते हैं. भगवान की पूजा नियमितरूप से करे. उनको पुष्प आदि अर्पित करे. स्वयं स्वच्छ और सुंदर वस्त्र धारण करे. मांस, मदिरा का सेवन करने से बचे.