Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing FD Rate Hike: मार्च में इन तीनो बैंक ने बढ़ाये FD ब्याजदर, 9.25 फीसदी तक का होगा फायदा

FD Rate Hike: मार्च में इन तीनो बैंक ने बढ़ाये FD ब्याजदर, 9.25 फीसदी तक का होगा फायदा

FD Rate Hike: वैसे मार्च का महिना हर किसी के लिए काफी अहम होता हैं. इस महीने में प्राइवेट सेक्टर से लेकर सरकारी नियमो में काफी कुछ बदलाव किया जाता हैं। लेकिन इन दिनों मार्च महीने में एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं और वह बैंकिंग सेक्टर से जुडी हुई हैं. अगर आप एफडी […]

fd-rate-hike

FD Rate Hike: वैसे मार्च का महिना हर किसी के लिए काफी अहम होता हैं. इस महीने में प्राइवेट सेक्टर से लेकर सरकारी नियमो में काफी कुछ बदलाव किया जाता हैं। लेकिन इन दिनों मार्च महीने में एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं और वह बैंकिंग सेक्टर से जुडी हुई हैं. अगर आप एफडी करवाने के बारे में सोच रहे हैं. तो आज की खबर आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकती हैं.

दरअसल मार्च महीने में तीन ऐसे बैंक है जिन्होंने एफडी ब्याजदर में वृद्धि की हुई हैं. अगर आप एफडी करवाने के बारे में सोच रहे है. तो इन बैंक से अपनी एफडी करवाकर अच्छा ख़ासा रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। तो आइये जान लेते है इन तीनो बैंक के बारे में संपूर्ण जानकारी

सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक (Suryoday Small Finance Bank)

अगर आप एफडी करवाने के बारे में सोच रहे हैं. तो आप एक बार सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक के तरफ अपना मुड बना सकते हैं. सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में अपनी एफडी करवाकर दूसरीबैंक की तुलना में अधिक ब्याजदर मिल जाता हैं.

अगर बात की जाए ब्याजदर के बारे में सामान्य नागरिक अगर सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में एफडी करवाते हैं. तो आपको 4 से 9.01 परसेंट का वार्षिक ब्याजदर मिल जाता हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

लेकिन सीनियर सिटिजन के लिए सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक और अधिक ब्याजदर दे रही हैं. अगर आप सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक में सीनियर सिटिजन के नाम से एफडी करवाते हैं. तो आपको 4.40 से 9.25 परसेंट तक का सालाना ब्याजदर मिल जाता हैं.

हाल में यह बैंक सबसे ज्यादा 9.25 परसेंट सालाना ब्याज एफडी पर प्रदान कर रहा हैं. अगर आप इस बैंक में 5 साल के लिए अपनी FD करवा रहे हैं. तो आपको सालाना 8.25 परसेंट का ब्याजदर मिल जायेगा.

शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक (Shivalik Small Finance Bank)

मार्च महीने में शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक ने एफडी की ब्याजदर में वृद्धि की हैं. अगर सामान्य नागरिक शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक में अपनी एफडी करवाती हैं. तो उनको वार्षिक 3.50 से 8.70 फीसदी का ब्याज मिलने वाला हैं.

इसके अलावा सीनियर सिटिजन अगर इस बैंक में अपनी एफडी करवाते हैं. तो उनको 4 से 9.40 परसेंट का वार्षिक ब्याज मिलेगा. फिलहाल बैंक के द्वारा 12 से 18 महीने की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दिया जा रहा हैं.

अगर आप इस बैंक में 5 साल की एफडी करवाते है. तो आपको वार्षिक 7 परसेंट ब्याज मिलता हैं.

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक (Ujjivan Small Finance Bank)

अगर बात की जाए तीसरी बैंक के बारे में तो मार्च महीने में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने भी एफडी ब्याजदर में वृद्धि की हैं. फिलहाल इस बैंक में एफडी करवाने पर यह बैंक सामान्य नागरिको को 3.75 से 8.50 फीसदी वार्षिक ब्याज प्रदान कर रहा हैं.

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक में सीनियर सिटिजन एफडी करवाने पर 0.50 फीसदी तक का अधिक ब्याजदर दिया जा रहा हैं. हाल में 15 महीने की एफडी पर सबसे अधिक ब्याज दिया जा रहा हैं जो 8.5 प्रतिशत हैं.

इसके अलावा 12 महीने की एफडी पर 8.25 फीसदी, 990 दिन की एफडी पर 7.75 फीसदी और 5 साल की एफडी पर 6.50 फीसदी वार्षिक ब्याजदर दिया जा रहा हैं।