Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Mission Gaganyaan: अंतरिक्ष में भारत की उड़ान, 2025 में होगा मानव अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण, जानिए इस मिशन की खास बातें: जानिए ISRO के नये मिशन Gaganyaan के बारें में विस्तार से

Mission Gaganyaan: अंतरिक्ष में भारत की उड़ान, 2025 में होगा मानव अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण, जानिए इस मिशन की खास बातें: जानिए ISRO के नये मिशन Gaganyaan के बारें में विस्तार से

भारत के वैज्ञानिकों की हमेशा से ही अंतरिक्ष में रुचि रही है, चंद्रयान 3 जैसे कई सफल प्रयास करने के बाद अब बारी है Gaganyaan Mission की, हालांकि यह भारत का पहला यान होगा जो मानव के साथ अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। कब होगी लॉन्चिंग, कोन होंगे अंतरिक्ष यात्री और कैसी है तैयारी,जानिए गगनयान से […]

Mission Gaganyaan: अंतरिक्ष में भारत की उड़ान, 2025 में होगा मानव अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण, जानिए इस मिशन की खास बातें: जानिए ISRO के नये मिशन Gaganyaan के बारें में विस्तार से

भारत के वैज्ञानिकों की हमेशा से ही अंतरिक्ष में रुचि रही है, चंद्रयान 3 जैसे कई सफल प्रयास करने के बाद अब बारी है Gaganyaan Mission की, हालांकि यह भारत का पहला यान होगा जो मानव के साथ अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। कब होगी लॉन्चिंग, कोन होंगे अंतरिक्ष यात्री और कैसी है तैयारी,जानिए गगनयान से जुड़ी हर वो बात जो बनाती है उसे खास।

गगनयान में जाने वाले Astronauts के क्या हैं नाम? 

गगनयान में कुल चार अंतरिक्ष यात्री 3 दिनों तक धरती की निचली कक्षा या low earth orbit में अंतरिक्ष की सैर करेंगे। गगनयान के चार यात्रियों के नाम कुछ इस प्रकार है: प्रशांत नायर, अजीत कृष्णन, अंगद प्रताप, शुभांशु शुक्ला।

Gaganyaan के लिए तैयारियां चरम पर

गगनयान मिशन कई चरणों में पुरा होगा, ताकि इसे सफलतापुर्वक पूर्ण किया जा सके, जिसमे CES अर्थात Crew Scape System एवं Operation Module सबसे अहम है। टीवीडी 1 ने साल 2023, अक्टूबर में अपना पहला निरीक्षण किया। साल 2024 इस मिशन के लिए होगा बेहद खास क्योंकी इस वर्ष गगन यान को 6 श्रंखला में परीक्षण किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री के बयान अनुसार मिशन को अंजाम देने के पूर्व ISRO महिला रोबोट को अंतरिक्ष में भेज उन सभी कार्यों को करवाएगा जो अंतरिक्ष यात्री उन तीन दिनों के भीतर अंतरिक्ष में करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र का दौरा कर गगनयान की तैयारियों का निरीक्षण किया और गगनयान के अंतरिक्ष यात्रियों को सम्मानित भी किया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

कब लॉन्च होगा गगनयान? 

खबरों के अनुसार गगनयान को launch करने की कोई सटीक तारिक तय नहीं हुई है, पर साल 2025 में उड़ान तय है। इस मिशन को सफल बनाने के लिए वैज्ञानिक दिन रात एक कर रहें है क्योंकि उनकी चुनौतियों में एक चुनौती अंतरिक्ष यात्रियों को सुरक्षित वापिस लाना भी है।

मिशन गगनयान के सफलतापूर्वक पूर्ण होने के बाद भारत अंतरिक्ष में न की बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल करेगा साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद वो चौथा देश बन जाएगा जिन्होंने मानव दल के साथ spacecraft को लॉच किया।

https://x.com/IndianTechGuide/status/1763066569448714598?s=20