Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing WPL 2024: रोमांचक मुकाबले में Gujarat Giants नें UP WarriorZ को 8 रनों से हराया, Shabnam बनीं Man of the Match

WPL 2024: रोमांचक मुकाबले में Gujarat Giants नें UP WarriorZ को 8 रनों से हराया, Shabnam बनीं Man of the Match

WPL season 2 के 18वें मुकाबले में Gujarat Giants नें UP WarriorZ को एक रोमांचक मुकाबले में 8 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्ले वाजी करने उतरी Gujarat Giants की टीम नें 20 ओवर में 152 रनों का स्कोर बनाया जिसके जवाब में UP WarriorZ कुल 144 रन ही बना सकी। Gujarat की […]

WPL 2024: रोमांचक मुकाबले में Gujarat Giants नें UP WarriorZ को 8 रनों से हराया, Shabnam बनीं Man of the Match

WPL season 2 के 18वें मुकाबले में Gujarat Giants नें UP WarriorZ को एक रोमांचक मुकाबले में 8 रनों से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्ले वाजी करने उतरी Gujarat Giants की टीम नें 20 ओवर में 152 रनों का स्कोर बनाया जिसके जवाब में UP WarriorZ कुल 144 रन ही बना सकी। Gujarat की पारी की शुरुआत काफी शानदार रही एवं दोनों ही सलामी बल्ले वाजों नें पहले विकेट के लिए शानदार 60 रनों की साझेदारी कर UP को दबाब में डाल दिया। 

Beth Mooney नें खेली शानदार 74 रनों की पारी

Beth Mooney नें शानदार बल्ले वाजी करते हुए 52 गेंदों में 142.31 के strike rate से शानदार 74 रन बनाये जिसमें 10 चौके और 1 छक्का शामिल थे। Laura Wolvaardt नें भी 30 गेंदों में 43 रनों की पारी खेल Gujarat को एक मजबूत स्थिति में पहुँचाया। 

टीम के middle-order और lower-order का प्रदर्शन ठीक नहीं रहा। Ashleigh Gardner नें 10 गेंदों में 15 रन बनाये तो वहीं Bryce नें 11 रनों की पारी खेली। 

काम नहीं आई Deepti Sharma की 88 रनों की पारी

Deepti Sharma नें 60 गेंदों में 88 रनों की जबरदस्त पारी खेली जिसमें 9 चौके और 4 छक्के शामिल थे। हालांकि दीप्ति की ये पारी UP को जीत की देहलीज तक नहीं पहुँचा पायी। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Gujarat Giants की इस सीजन ये दूसरी जीत है और वे WPL Points Table में सबसे निचले पायदान पर बनें हुए हैं। वहीं UP WarriorZ 8 मैचों में 3 जीत के साथ चौथे स्थान पर हैं। 

Shabnam नें झटके 3 विकेट

Gujarat Giants की ओर से Shabnam नें 4 ओवर में 11 रन देकर सर्वाधिक 3 विकेट झटके तो वहीं Bryce और Gardner को भी 1-1 विकेट प्राप्त हुई।