Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing How to Choose Optional in UPSC: सही Optional का चयन है बेहद जरूरी, जानिए कैसे चुनें सर्वश्रेष्ठ विषय

How to Choose Optional in UPSC: सही Optional का चयन है बेहद जरूरी, जानिए कैसे चुनें सर्वश्रेष्ठ विषय

UPSC Mains Exam में Optional Subject के दो पेपर होतें हैं। दोनों ही पेपर 250 अंक के होते है जिसकी वजह से परीक्षा में बैठने से पहले सही optional subject चुनना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। कई छात्र गलत optional choose कर लेते हैं जिसके कारण उनके अंक काफी कम रह जाते हैं।  इसलिए UPSC […]

How to Choose Optional in UPSC: सही Optional का चयन है बेहद जरूरी, जानिए कैसे चुनें सर्वश्रेष्ठ विषय

UPSC Mains Exam में Optional Subject के दो पेपर होतें हैं। दोनों ही पेपर 250 अंक के होते है जिसकी वजह से परीक्षा में बैठने से पहले सही optional subject चुनना काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। कई छात्र गलत optional choose कर लेते हैं जिसके कारण उनके अंक काफी कम रह जाते हैं। 

इसलिए UPSC में अच्छी रैंक लाने के लिए आपको बहुत ही सावधानी पूर्वक अपना optional subject का चयन करना चाहिए। आइये जानते हैं किस तरह आप चुन सकतें हैं अपने लिए सबसे बेहतर Optional Subject। 

Optional Subject में आपकी रूचि होना बेहद जरूरी

किसी भी subject को चुनने से पहले ये जाँच लें की आपकी उसमें रूचि है या नही। अगर आपको कोई subject काफी अच्छा लगता है तो आप उस विषय को लंबे समय तक पढ़ सकते हैं। 

लेकिन अगर आप ऐसे विषय का चयन कर लेते हैं जिसमें आपकी बिल्कुल रूचि नहीं है तो आपको उसे समझने में काफी मेहनत लगेगी साथ ही आपके अंक भी काफी कम आने की आशंका रहेगी। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Success Rate of Optional Subjects in UPSC: विषयों की सफलता दर चेक करना है महत्वपूर्ण

UPSC में कुछ विषय ऐसे होते हैं जो आपको रूचिकर तो लग सकतें हैं लेकिन उन विषयों का सफलता दर काफी कम होता है। ऐसे में जो UPSC Aspirants ऐसे विषय चुन लेते हैं उन्हें परीक्षा में काफी बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ता है।

इसलिए आप सभी विषयों का success rate ध्यान से पढ़ लें और अपनी Optional Subject Preparation को सुचारु रूप से जारी रखें। 

Optional को गहराई से पढ़ना है जरूरी

सिर्फ UPSC Mains में ही नहीं बल्कि, UPSC Interview में भी Optional Subject का अहम रोल होता है। उसका मुख्य कारण है की आपने ये विषय अपनी मर्ज़ी से चुना है इसलिए UPSC Interviewers आपसे Optional Subject से जुड़े कई सवाल पूछ सकतें हैं।