Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing IIT Madras Recruitment 2024: IIT मद्रास में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, विभिन्न पदों पर आवेदन आज से शुरू, जानिए भर्ती से जुडी पूरी डिटेल्स

IIT Madras Recruitment 2024: IIT मद्रास में नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती, विभिन्न पदों पर आवेदन आज से शुरू, जानिए भर्ती से जुडी पूरी डिटेल्स

IIT Madras Recruitment 2024: अगर आप IIT संस्थान से जुड़कर अपना करियर बनाना चाहते हैं. तो आज की खबर आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हो सकती हैं. देश की जानी मानी संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT मद्रास) में आप नौकरी पाकर अपना सफल करियर बना सकते हैं. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT […]

IIT-Madras-Recruitment-2024 (2)

IIT Madras Recruitment 2024: अगर आप IIT संस्थान से जुड़कर अपना करियर बनाना चाहते हैं. तो आज की खबर आपके लिए काफी हेल्पफुल साबित हो सकती हैं. देश की जानी मानी संस्थान इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT मद्रास) में आप नौकरी पाकर अपना सफल करियर बना सकते हैं.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT मद्रास) ने नॉन टीचिंग 64 पदों पर भर्ती निकाली हैं. अगर आप इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT मद्रास)  नौकरी पाना चाहते हैं. तो यह आपके लिए सुनहरा मौका हो सकता हैं.

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मद्रास (IIT मद्रास) के द्वारा आज से नौकरी के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. विभाग के द्वारा इस भर्ती का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया हैं.

अगर आप आवेदन करना चाहते हैं. तो आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा. ऑनलाइन आवेदन आज यानी की 12 फरवरी 2024 से शुरू हो चुके हैं. आप लास्ट डेट 12 मार्च 2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करने का तरीका और विभाग की डायरेक्ट भर्ती से जुडी लिंक इसी पोस्ट में प्रदान करने वाले हैं. इसके अलावा इस भर्ती से जुडी सभी जानकारी आपको देने वाले हैं. तो हमारी इस पोस्ट में अंत तक जुड़े रहिये.

IIT Madras Recruitment 2024 Overview

भर्ती संगठन का नामभारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास
पता और संपर्कचेन्नई -600036, टेलीफोन – 044-22578115
विज्ञापन संख्या और अधिसूचना तिथिIITM/R/1/2024 दिनांक 10.02.2024
भर्ती का नामआईआईटी मद्रास गैर- शिक्षण भर्ती 2024 ( समूह ए, बी, सी)
लेख का शीर्षकआईआईटी मद्रास भर्ती 2024 : 10वीं पास के लिए भी सरकारी नौकरी का मौका
पद का नाममुख्य सुरक्षा अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रार, खेल अधिकारी, जूनियर सुपरिंटेंडेंट, सहायक सुरक्षा अधिकारी, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक, जूनियर सहायक, रसोइया, ड्राइवर और सुरक्षा गार्ड
कुल पदों की संख्या64 पद
कौन आवेदन कर सकता हैभारतीय नागरिक
आवेदन मोडऑनलाइन
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि12 फरवरी 2024
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि12 मार्च 2024
आधिकारिक वेबसाइटWebsite

IIT Madras Recruitment 2024 Date

भर्ती में शामिल होने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन ही करना होगा. ऑफलाइन आवेदन करने की कोई सुविधा उपलब्ध नही हैं. ऑनलाइन आवेदन करनी की शुरुआती डेट 12 फरवरी 2024 और आखिरी डेट 12 मार्च 2024 तय की गई हैं.

IIT Madras Recruitment 2024 Vacancy Details

भर्ती कुल 64 पदों पर होने वाली हैं. जो कुछ प्रकार होगी.

  • ग्रुप A: 4 पद
  • ग्रुप B: 16 पद
  • ग्रुप C: 44 पद
  • कुल पद: 64

ग्रुप पदों की डिटेल्स में हमने नीचे जानकारी पर्दान की हैं.

क्रमांकपद का नाम और वेतन मैट्रिक्सरिक्तियों की संख्याकैटेगरी आरक्षण
1.मुख्य सुरक्षा अधिकारी (समूह ए) लेवल -1201(सामान्य- 01)
2.सहायक रजिस्ट्रार (समूह ए) लेवल -1002(सामान्य – 01, ईडब्ल्यूएस-01)
3.खेल अधिकारी (समूह ए) लेवल -1001(सामान्य- 01)
4.जूनियर सुपरिंटेंडेंट (समूह बी) लेवल -0609(सामान्य-3, ईडब्ल्यूएस-01, ओबीसी-02, एससी-02, एसटी -01)
5.सहायक सुरक्षा अधिकारी (समूह बी) लेवल -0604(सामान्य-3, ओबीसी-01)
6.शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक (समूह बी) लेवल -0603(सामान्य-2, ओबीसी-01)
7.जूनियर सहायक (समूह सी) लेवल -0630(सामान्य-15, ईडब्ल्यूएस-03, के ओबीसी-08, एससी-04) (जिसमें से पीडब्ल्यूडी-01)
8.रसोइया (समूह सी) लेवल -0302(सामान्य-02)
9.ड्राइवर (समूह सी लेवल -0302(सामान्य-01, ओबीसी-01)
10.सुरक्षा गार्ड (समूह सी) लेवल -0310(सामान्य-05, ईडब्ल्यूएस-01, ओबीसी-02, एससी-02)
कुल64 पद

IIT Madras Recruitment 2024 Age Limit

  • प्रमुख सुरक्षा अधिकारी – 50 वर्ष
  • सहायक रजिस्ट्रार – 45 वर्ष
  • खेल अधिकारी – 45 वर्ष
  • जूनियर सुपरिटेंडेंट – 32 वर्ष
  • सहायक सुरक्षा अधिकारी – 32 वर्ष
  • शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक – 32 वर्ष
  • जूनियर असिस्टेंट – 27 वर्ष
  • रसोइया – 27 वर्ष
  • ड्राइवर – 27 वर्ष
  • सुरक्षा गार्ड – 27 वर्ष

IIT Madras Recruitment 2024 Appliction Fees

भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और ऑनलाइन आवेदन के लिए आपको 500 रूपये शुल्क का भुगतान करना होगा. लेकिन महिला, दिव्यांग, SC, ST कैटेगरी उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रहने वाला हैं.

IIT Madras Recruitment 2024 Education

भर्ती में विभिन्न पदों होने वाली हैं. अलग अलग पद पर अलग अलग योग्यता तय की गई हैं. जो कुछ इस प्रकार होने वाली हैं.

  • मुख्य सुरक्षा अधिकारी और असिस्टेंट रजिस्ट्रार: संबंधित विषय में मास्टर डिग्री की आवश्यकता है।
  • जूनियर सुपरिटेंडेंट: कम से कम 60% अंकों के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री की आवश्यकता है।
  • ड्राइवर: 12वीं पास होना आवश्यक है।
  • सिक्योरिटी गार्ड: 10वीं पास होना आवश्यक है।

IIT Madras Recruitment 2024 Document

  • संबंधित पद से जुडी पासिंग मार्कशीट (मान्यता प्राप्त संस्थान से)
  • आधार कार्ड
  • पहचान पत्र
  • एड्रेस प्रूफ
  • आयु प्रूफ
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

IIT Madras Recruitment 2024 Selection Process

  • लिखित एग्जाम
  • स्किल टेस्ट
  • इंटरव्यू
  • डोक्युमेंट वेरिफिकेशन
  • फिटनेस टेस्ट

इन सभी चरणों से गुजरने के बाद आप नौकरी प्रदान की जाएगी.

IIT Madras Recruitment 2024 Online Apply / How to online Apply IIT Madras Recruitment 2024

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करे:

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको संस्थान की आधिकारक वेबसाइट पर जाना हैं.
  • अब होम पेज पर “करियर” वाले ऑप्शन पर क्लिक करे.
  • इसके बाद “Apply Now” वाले ऑप्शन पर क्लिक करे.
  • अब “एप्लीकेशन फॉर्म” ओपन होगा. जिसे ध्यानपूर्वक भर ले.
  • अब मांगे जाने वाले “डोक्युमेंट” को स्कैन करके अपलोड करे.
  • अब अपनी “कैटेगरी” का चुनाव करके “आवेदन शुल्क” का भुगतान करे. (नेट बैंकिंग, UPI, डेबिट कार्ड)
  • अब अंत में “सबमिट” वाले ऑप्शन पर क्लिक करे.
  • आपका ऑनलाइन आवेदन हो जायेगा.
  • आवेदन फॉर्म की “प्रिंट” करके अपने पास सुरक्षित रखे.

तो कुछ इस आसान सी प्रक्रिया से आपका ऑनलाइन आवेदन हो जायेगा.