Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing IND vs ENG 5th Test: 7 मार्च से खेला जायेगा सीरीज का पांचवा टेस्ट मैच, KL Rahul के खेलने पर संदिग्ध

IND vs ENG 5th Test: 7 मार्च से खेला जायेगा सीरीज का पांचवा टेस्ट मैच, KL Rahul के खेलने पर संदिग्ध

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवा और अंतिम मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में शुरू होगा। भारत लगातार तीन जीतों के साथ सीरीज में पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है ऐसे में टीम पर आखिरी मुकाबले में जीत का दबाब काफी कम होगा।  दूसरी […]

IND vs ENG 5th Test: 7 मार्च से खेला जायेगा सीरीज का पांचवा टेस्ट मैच, KL Rahul के खेलने पर संदिग्ध

IND vs ENG 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवा और अंतिम मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में शुरू होगा। भारत लगातार तीन जीतों के साथ सीरीज में पहले ही 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है ऐसे में टीम पर आखिरी मुकाबले में जीत का दबाब काफी कम होगा। 

दूसरी ओर इंग्लैंड आखिरी मुकाबले में एक शानदार जीत के साथ सीरीज को समाप्त करना चाहेगी। पहले टेस्ट में इंग्लैंड का प्रदर्शन काफी शानदार रहा था साथ ही टीम नें 28 रनों से जीत भी दर्ज की थी पर उसके बाद लगातार तीन मुकाबलों में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा है। 

KL Rahul के खेलने पर संशय बरकरार

Injury के चलते दूसरे टेस्ट मैच से टीम से बाहर चल रहे KL Rahul फिल्हाल UK में है। ऐसे में पांचवे टेस्ट में उनकी उपस्तिथि को लेकर संशय बना हुआ है। KL Rahul नें सीरीज के पहले मुकाबले में हिस्सा लिया था लेकिन उसके बाद में लगातार तीन मैचों से टीम से बाहर हैं ऐसे में अगर वे जल्द फिट नहीं हो पातें हैं तो अगला मुकाबला भी भारत को KL Rahul के बिना ही खेलना होगा। 

भारत पहले ही जीत चुका है सीरीज

धर्मशाला में होने वाले सीरीज के पांचवे और अंतिम मैच में भारतीय टीम पर दवाब नही होगा चूंकि भारत पहले ही पांच मैचों की श्रृंखला में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर चुका है। ऐसे में भारतीय टीम अगले मुकाबले में युवा खिलाडियों को मौका देने के बारे में सकरात्मकता दिखा सकती है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

विराट कोहली सीरीज के अंतिम टेस्ट में भी नजर नही आयेंगे साथ ही Jasprit Bumrah के खेलने को लेकर भी अभी तक BCCI की तरफ से कोई स्पष्टिकरण नहीं दिया गया है।