Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing IND vs ENG Day 2: 445 रनों पर थमी भारतीय पारी, इंग्लैंड नें की तेज शुरुआत, 20 ओवर से पहले पूरे किये 100 रन

IND vs ENG Day 2: 445 रनों पर थमी भारतीय पारी, इंग्लैंड नें की तेज शुरुआत, 20 ओवर से पहले पूरे किये 100 रन

बीते दिन का खेल खत्म होने तक भारत नें पांच विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए थे। दूसरे दिन के पहले सत्र में भारतीय बल्लेवाजी लड़खड़ाती नजर आई एवं टीम ने कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा का विकेट लगातार 2 ओवरों में गँवा दिया।  हँलांकि, निचले क्रम के बल्लेवाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन […]

IND vs ENG Day 2: 445 रनों पर थमी भारतीय पारी, इंग्लैंड नें की तेज शुरुआत, 20 ओवर से पहले पूरे किये 100 रन

बीते दिन का खेल खत्म होने तक भारत नें पांच विकेट के नुकसान पर 326 रन बना लिए थे। दूसरे दिन के पहले सत्र में भारतीय बल्लेवाजी लड़खड़ाती नजर आई एवं टीम ने कुलदीप यादव और रविंद्र जडेजा का विकेट लगातार 2 ओवरों में गँवा दिया। 

हँलांकि, निचले क्रम के बल्लेवाजों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया जिसकी बदौलत भारत first innings में, 445 रनों का विशाल स्कोर छू पाने में कामयाब रहा है। 

IND vs ENG Live: Dhruv Jurel ने debut match में खेली 46 रनों की पारी

अपना पहला अंतराष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे Dhruv Jurel नें भी काफी अच्छा प्रदर्शन करते ही टीम के लिए 104 गेंदों में 46 रनों का योगदान दिया और Ravichandran Ashwin के साथ 77 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। 

अश्विन नें 89 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली वहीं अंत में Jasprit Bumrah नें भी महज 28 गेंदों में 26 रनों की तेज पारी खेल भारत को एक अच्छे स्कोर पर पहुँचाने में बड़ा रोल निभाया। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

भारत की पूरी पारी 130.5 ओवर में 445 रनों पर सिमटी जिसके कारण टीम एक मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। 

Ind vs Eng Updates: Mark Wood नें झटके सर्वाधिक 4 विकेट

इंग्लैंड के लिए Mark Wood नें 27.5 ओवर में 114 रन देकर 4 विकेट लिए जिसमें Yashasvi Jaiswal, Rohit Sharma और Shubman Gill जैसे बल्लेवाजों के विकेट शामिल थे। Rehan Ahmed नें भी काफी अच्छी गेंदवाजी की और टीम के लिए 2 विकेट झटके जिसमें उन्होंने Dhruv Jurel और Ashwin को चलता किया। 

इंग्लैंड नें अपनी पारी की शुरुआत काफी मजबूत तरीके से की है एवं पहले विकेट के लिए सलामी बल्लेवाजों नें 89 रनों की साझेदारी की वहीं टीम नें महज 28 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 163 रनों का आंकडा छू लिया है। https://x.com/ICC/status/1758415194101805321?s=20