Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing IND vs ENG: चौथे टेस्ट में Jasprit Bumrah के बिना उतरेगा भारत, Mohammed Siraj पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में Jasprit Bumrah के बिना उतरेगा भारत, Mohammed Siraj पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जायेगा। भारत नें पिछले दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है जिसमें भारतीय तेज गेंदवाज, Jasprit Bumrah का काफी अहम योगदान रहा है।  Jasprit Bumrah सीरीज के शुरुआत से ही टीम के […]

IND vs ENG: चौथे टेस्ट में Jasprit Bumrah के बिना उतरेगा भारत, Mohammed Siraj पर होगी बड़ी जिम्मेदारी

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला 23 फरवरी से रांची में खेला जायेगा। भारत नें पिछले दो मुकाबलों में जीत दर्ज कर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है जिसमें भारतीय तेज गेंदवाज, Jasprit Bumrah का काफी अहम योगदान रहा है। 

Jasprit Bumrah सीरीज के शुरुआत से ही टीम के साथ बनें हुए हैं ऐसे में team management उन्हें अगले मैच में आराम देने के लिए विचार कर रहा था और BCCI नें ट्वीट के माध्यम से उनके चौथे टेस्ट से बाहर होने की खबर की पुष्टि की। 

शुरुआती मुकाबलों में Bumrah नें किया है जबरदस्त प्रदर्शन

Bumrah नें शुरुआती तीन मैचों में करीब 80.5 ओवर किये हैं साथ ही वे सीरीज में 13.64 के औसत और 2.81 की economy के साथ सर्वाधिक 17 विकेट ले चुकें है। सीरीज के दूसरे मुकाबले में उन्होनें भारत के लिए बहुत ही अहम किरदार निभाया था और एक ही पारी में 6 बल्लेवाजों को आउट किया था।

 ऐसे में अगले मुकाबले में टीम को उनकी कमी खलेगी, हाँलांकि, Mohammed Siraj के होने से भारतीय तेज गेंदवाजी स्थिर नजर आ रही है। Mohammed Siraj को दूसरे मुकाबले में आराम दिया गया था और उन्होंने अभी तक सीरीज में 2 मुकाबले खेलें है जिसमें उन्हें चार सफलताएँ हाथ लगी है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

सीरीज का पांचवा और अंतिम मुकाबला हो सकता है सबसे अहम

भारत नें सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है ऐसे में अगर टीम अगला मैच हार भी जाती है तो, पांचवें मुकाबले में सीरीज जीतने का मौका जीवित होगा। ऐसे में टीम को अपने प्रमुख तेज गेंदवाज Jasprit Bumrah की आवश्यकता होगी जिन्हें भारत सीरीज के अंतिम मैच में फिट देखना चाहेगी। 

ऐसे में Bumrah अगले मैच में आराम करते दिखाई देंगे ताकि वे सीरीज के अंतिम मुकाबले में जबरदाय वापसी करें।

https://x.com/BCCI/status/1759980290225688713?s=20