Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing IND vs ENG: धर्मशाला में कल से खेला जायेगा सीरीज का अंतिम मैच, Ashwin खेलेंगे अपना 100वां टेस्ट

IND vs ENG: धर्मशाला में कल से खेला जायेगा सीरीज का अंतिम मैच, Ashwin खेलेंगे अपना 100वां टेस्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवा एवं अंतिम मुकाबला कल Dharamshala में शुरू होगा। लगातार तीन जीतों के साथ भारत पहले ही सीरीज पर अपना कब्जा जमा चुका हैं साथ ही आने वाले मुकाबले में शानदार जीत के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगा। दूसरी ओर इंग्लैंड की […]

IND vs ENG: धर्मशाला में कल से खेला जायेगा सीरीज का अंतिम मैच, Ashwin खेलेंगे अपना 100वां टेस्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवा एवं अंतिम मुकाबला कल Dharamshala में शुरू होगा। लगातार तीन जीतों के साथ भारत पहले ही सीरीज पर अपना कब्जा जमा चुका हैं साथ ही आने वाले मुकाबले में शानदार जीत के साथ सीरीज का समापन करना चाहेगा। दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम सीरीज के आखिरी मैच में एक जोर-दार जीत के साथ भारत दौरे को समाप्त करना चाहेगी। 

IND vs ENG 5th Test: R Ashwin और Jonny Bairstow खेलेंगे अपना 100वां Test Match

आने वाला मुकाबला, भारतीय स्पिनर Ravichandran Ashwin और इंग्लैंड के बल्लेवाज Jonny Bairstow का 100वां टेस्ट मैच होगा। दोनों ही खिलाडियों का योगदान पिछले कुछ वर्षों में काफी शानदार रहा है साथ ही दोनों ही खिलाडियों नें शुरुआती समय में काफी संघर्ष भी किया। 

Bairstow की माँ कैंसर से पीढ़ित थी उसके वावजूद उन्होनें Bairstow को काफी support किया और आज वे अपने 100वें टेस्ट की देहलीज पर खड़े हैं। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

IND vs ENG Dharamshala: KL Rahul नहीं होंगे अगले मुकाबले में शामिल 

Injury के चलते टीम से बाहर चल रहे KL Rahul सीरीज के अंतिम मुकाबले में भी टीम का हिस्सा नहीं होंगे। Jasprit Bumrah को पिछले मुकाबले में आराम दिया गया था और वे अगले मैच के लिए पूरी तरह तैयार है। सीरीज का अंतिम मुकाबला HPCA Stadium,धर्मशाला में खेला जायेगा जिसे विश्व के सबसे सुंदर stadiums में से एक माना जाता है। 

IPL 2024 के शुरू होनें से पहले भारतीय टीम का ये आखिरी अंतराष्ट्रीय मुकाबला होगा साथ ही IPL के समापन के साथ T20 विश्वकप का आगाज होगा। सीरीज से बाहर चल रहे विराट कोहली, IPL में CSK के खिलाफ पहले मुकाबले से वापसी कर सकतें हैं साथ ही फैन्स धोनी को भी कोहली के साथ मैदान पर देखने के लिए काफी उत्सुक हैं।