Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing India Defeats England: राजकोट टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत, इंग्लैंड को दी 434 रनों से मात

India Defeats England: राजकोट टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत, इंग्लैंड को दी 434 रनों से मात

सीरीज के तीसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत नें मैच के चौथे दिन इंग्लैंड को 434 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत नें सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बना ली है, साथ ही भारत के सभी खिलाडी अच्छे फॉर्म में भी आ चुकें है जो […]

India Defeats England: राजकोट टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत, इंग्लैंड को दी 434 रनों से मात

सीरीज के तीसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत नें मैच के चौथे दिन इंग्लैंड को 434 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया है। इस जीत के साथ भारत नें सीरीज में 2-1 की बढ़त भी बना ली है, साथ ही भारत के सभी खिलाडी अच्छे फॉर्म में भी आ चुकें है जो टीम के लिए अगले दो मुकाबलों में काफी फायदेमंद साबित होगा। 

Yashasvi Jaiswal नें जबरदस्त बल्लेवाजी करते हुए एक शानदार दोहरा शतक जमाया वहीं रविंद्र जडेजा नें भी पहली पारी में शानदार शतक और अंत में शानदार गेंदवाजी करते हुए भारत की जीत में अहम रोल निभाया। 

IND vs Eng Day 4: भारतीय बल्लेवाजी नें किया शानदार प्रदर्शन

पहली पारी में भारत नें 445 रनों का विशाल स्कोर बनाया था जिसके कारण इंग्लैंड शुरुआत में ही दबाब में आ चुका था। इंग्लैंड की पहली पारी 319 रनों पर सिमट गयी जिसके चलते भारत नें काफी अच्छी बढ़त हासिल कर ली थी। 

दूसरी पारी में भारतीय top-order नें बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया, Yashasvi Jaiswal नें मात्र, 236 गेंदों में 214 रनों की जबरदस्त पारी खेली जिसमें 14 चौके और 12 छक्के शामिल थे। Shubman Gill नें भी जबरदस्त बैटिंग की और 151 गेंदों में 91 रनों का योगदान दिया। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

India Beats England: महज 122 रनों पर थमी इंग्लैंड की दूसरी पारी, जडेजा नें झटके 5 विकेट

भारत नें अपनी दूसरी पारी 430 रनों के स्कोर पर घोषित कर दी थी, उसके बाद बल्लेवाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम नें 50 रनों के स्कोर पर ही अपने 7 बल्लेवाजों को गँवा दिया था।

50 रनों पर इंग्लैंड के 4 विकेट थे, लेकिन बिना किसी रन के जुड़े, टीम नें लगातार 3 विकेट खोये और इंग्लैंड हार के बेहद करीब आ गया था। Mark Wood नें सर्वाधिक 33 रनों की पारी खेल इंग्लैंड को 122 के स्कोर तक पहुंचाया लेकिन टीम को एक बहुत ही बड़ी हार का सामना करना पड़ा।

https://x.com/ICC/status/1759182747346588005?s=20