Close Menu
  • Latest Posts
  • Technology
  • Gadgets
  • News
  • AutoMobile
  • Education
  • Trending
  • Article
  • Sports
  • Railway
  • Business
  • Entertainment
  • National
  • Political
  • Knowledge
  • World
  • Tech Guide
  • Ayodhya
  • Viral
  • Lifestyle
  • Aaj Ka Rashifal
  • Breaking News
  • Defence
  • Fack Check
  • Home
WhatsApp Facebook X (Twitter) Telegram
Subhash Yadav
  • Home
  • News
  • Education
  • Sports
  • Technology
  • Entertainment
Facebook X (Twitter) Instagram
Subhash Yadav
Home » भारत चांद पर जा रहा, हम भिखारी होते जा रहे… पाकिस्‍तानी लड़कियों ने अपनी ही सरकार को धो डाला; Video viral

भारत चांद पर जा रहा, हम भिखारी होते जा रहे… पाकिस्‍तानी लड़कियों ने अपनी ही सरकार को धो डाला; Video viral

Shrwan KumarBy Shrwan Kumar03/01/20243 Mins Read
Facebook WhatsApp Twitter Telegram LinkedIn

इस्लामाबाद/नई दिल्ली: पाकिस्तान के समाज में लड़कियों के लिए भले ही ज्यादा जगह ना हो लेकिन वहां की लड़कियां भी खुलकर अपनी बातें कह रही हैं। पाकिस्तान के कुछ यूट्यूबर्स ने वहां लड़कियों से भारत के बारे में सवाल किए तो उन्होंने कई बातें कही हैं। पाकिस्तान की लड़कियों ने भारत की संस्कृति, इंडियन फिल्में, यहां की सरकार से लेकर विदेश नीति तक पर बात की है। पाकिस्तान की लड़कियों ने एक तरफ भारत की तरक्की को लेकर खुशी जाहिर की है तो वहीं पाकिस्तान के अंदर उस तरह से विकास ना होने के लिए अपने राजनेताओं पर गुस्सा उतारा है।

पाकिस्तान के यूट्यूबर्स ने जब पाकिस्तान की लड़कियों से पूछा कि एक साथ आजाद हुआ पाकिस्तान और भारत की तरक्की पर वो क्या सोचती हैं तो कई तरह के रिएक्शन आए। जैनब नाम की लड़की ने कहा, इंडिया तो हमारे मुकाबले बहुत प्रोग्रेसिव कंट्री है। आज की डेट में इंडिया के मुकाबले में पाकिस्तान काफी पीछे रह गया है। इंडिया की दुनियाभर में एक अच्छी साख है लेकिन पाकिस्तान को कोई नहीं पूछ रहा है। विदेश नीति के मामले में भारत काफी ज्यादा आगे हैं। भारत के पीएम नरेंद्र मोदी के ज्यादातर दूसरे देशों से बेहतर रिश्ते हैं। इसकी वजह ये भी है कि उनके पास पंडित नेहरू के टाइम में बनी एक स्‍पष्‍ट विदेश नीति है। भारत की सरकार उसे फॉलो करती है लेकिन पाकिस्तान अपनी कोई विदेश नीति नहीं रखता है। पाकिस्तान में ऐसा कुछ नहीं है, हम दूसरे देशों की ओर देखते हैं कि वो हमें लेकर क्या फैसला लेते हैं।

‘मौका मिला तो इंडिया जरूर जाऊंगी’

पाकिस्तान की अनम ने कहा, भारत में टेस्ला जैसी बड़ी-बड़ी कंपनियां आ रही हैं लेकिन पाक में उलटा हो रहा है। यहां से कंपनियां बाहर जा रही हैं। पाकिस्तान में राजनेता लोगों को आगे नहीं बढ़ने दे रहे हैं। अगर मौका मिला तो वो इंडिया जरूर जाएंगी। उन्होंने कहा कि इंडिया जाना मेरा ख्वाब है और मैं इंडिया जाना चाहती हूं। वैसे भी लोग पाकिस्तान से बाहर जाना चाहते हैं क्योंकि पाकिस्तान में मेहनत करके भी कुछ नहीं मिलता है। दूसरे देशों में आप मेहनत करते हैं तो उसका कुछ फल जरूर मिलता है।

एक और लड़की ने कहा कि भारत का चंद्रयान मिशन दुनियाभर में तरक्की की एक मिसाल है। उनकी अर्थव्यवस्था बहुत ज्यादा तरक्की कर रही है जबकि हम हर रोज भिखारी हुए जा रहे हैं। इंडिया की तरह 76 साल में हमने कुछ नहीं बनाया क्योंकि यहां करप्शन बहुत ज्यादा है। एक अन्य लड़की ने कहा कि पाकिस्तान और भारत का कल्चर तकरीबन एक ही है। भारत की फिल्मों का फैशन और बहुत सी रस्में पाकिस्तान में फॉलो की जाती हैं। पाकिस्तानी की फिल्मों में भी इंडिया से काफी कुछ अडॉप्ट किया जाता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
Follow on Google News Follow on Telegram Follow on WhatsApp
Share. WhatsApp Facebook Twitter Telegram Email Pinterest LinkedIn
Shrwan Kumar

ये Shrwan Kumar हैं। इन्हे Tech और AutoMobile के छेत्र में 3वर्षो से अधिक का अनुभव है। "श्रवण" बिहार बोर्ड से इंटरमीडिएट पास करने के बाद आगे की पढ़ाई कर रहे हैं और बचे हुए समय में यहां योगदान दे रहे हैं। इन से sarvanr3061@gmail.com पर सम्पर्क किया जा सकता है।

Related Posts

रोज सुबह बस एक चम्मच खाएं घर का बना ये एंटी-एजिंग पाउडर, 40 की उम्र में दिखेंगे 25 के

By Subhash Yadav23/07/2025

कानों के अंदर जमा गंदगी को निकालने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे, बिल्कुल साफ हो जाएगी कान में जमा मैल

By Subhash Yadav23/07/2025

Makeup Tips: जब पहने गहरे गले और डिप नेक वाले पोशाक, तो बॉडी के इस हिस्से पर भी करें मेकअप, चेहरे को चार-चांद लग जायेगी

By Subhash Yadav23/07/2025

Plant Caring Tips: सर्दियों में घर पर लगे पौधों में कब पानी देना चाहिए? ये गलती कर देगी मेहनत खराब, देखिए सही समय और तरीका!

By Subhash Yadav23/07/2025
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Copyright @ 2024 All Right Reserved. By SubhashYadav.
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Correction Policy
  • Sitemap
  • Write for Me
  • Editorial Guidelines

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Ad Blocker Enabled!
Ad Blocker Enabled!
Our website is made possible by displaying online advertisements to our visitors. Please support us by disabling your Ad Blocker.