Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing WTC 25 Table: World Test Championship Table में भारत पहुँचा दूसरे पायदान पर

WTC 25 Table: World Test Championship Table में भारत पहुँचा दूसरे पायदान पर

चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के विरुद्ध जीत के साथ भारत को World Test Championship 2025 के points table में काफी फायदा हुआ है। भारत तालिका में अब Australia को पछाड़ते हुए दूसरे पायदान पर पहुँच गया है।  भारत नें सोमवार को रांची टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा सीरीज में, 3-1 की अजेय […]

WTC 25 Table: World Test Championship Table में भारत पहुँचा दूसरे पायदान पर

चौथे टेस्ट में इंग्लैंड के विरुद्ध जीत के साथ भारत को World Test Championship 2025 के points table में काफी फायदा हुआ है। भारत तालिका में अब Australia को पछाड़ते हुए दूसरे पायदान पर पहुँच गया है। 

भारत नें सोमवार को रांची टेस्ट में इंग्लैंड को 5 विकेट से हरा सीरीज में, 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है साथ ही WTC 2025 के लिए भी टीम की स्थिति बेहतर लग रही है। 

पिछले वर्ष Australia के विरुद्ध भारत नें World Test Championship का final खेला था लेकिन भारत को हार का सामना करना पड़ा था। 

New Zealand पहले स्थान पर मौजूद

World Test Championship (2023-25) के अंतर्गत New Zealand नें 4 मैच खेलें है जिसमें से टीम को 3 मैचों में जीत हासिल हुई है जबकि 1 में हार का सामना करना पड़ा था।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

New Zealand कुल 36 points और 75.0 PCT के साथ पहले पायदान पर है वहीं भारत 8 मैचों में 5 जीत और 2 हार के साथ दूसरे पायदान पर पहुँच गया है। भारत के कुल 62 points है साथ ही 64.58 का PCT है। 

Bangladesh और West Indies से भी पीछे इंग्लैंड

बांग्लादेश 2 मैचों में 1 जीत के साथ चौथे स्थान पर है वहीं West Indies 4 मैचों में 1 जीत के साथ 6वें पायदान पर मौजूद है। इंग्लैंड का प्रदर्शन बीते टेस्ट मैचों में संतोषजनक नहीं रहा है और टीम 9 मैचों में से कुल 3 में ही जीत अर्जित करने में सफल रही है। 

फिल्हाल इंग्लैंड, 21 points और 19.44 के PCT के साथ आठवें पायदान पर है और इंग्लैंड से नीचे सिर्फ श्रीलंका है। Sri Lanka नें 2 मैचों में 2 हार का सामना किया है और टीम नौवें स्थान पर मौजूद है।