Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Indian Navy Veterans Return to India: छाई खुशी की लहर,18 महीनो बाद लौटे भारतीय नौसेना जवानों का हुआ स्वागत

Indian Navy Veterans Return to India: छाई खुशी की लहर,18 महीनो बाद लौटे भारतीय नौसेना जवानों का हुआ स्वागत

भारत के लिए आज 12 फरवरी 2024 के दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी हुई, आपको बता दें की भारतीय नौसेना के 7 जवानों ने आज सुबह अपने मुल्क यानी भारत में वापसी की है।  जानकारी के अनुसार इन जवानों को इनकी मुल्क वापसी का कोई अंदाजा नहीं था। पिछली रात करीब 9 बजे जेलर […]

Navy Veterans return to India

भारत के लिए आज 12 फरवरी 2024 के दिन की शुरुआत बहुत ही अच्छी हुई, आपको बता दें की भारतीय नौसेना के 7 जवानों ने आज सुबह अपने मुल्क यानी भारत में वापसी की है। 

जानकारी के अनुसार इन जवानों को इनकी मुल्क वापसी का कोई अंदाजा नहीं था। पिछली रात करीब 9 बजे जेलर ने इन्हे अपना सामान बाँधने को कहा जिसके बाद इन्हें airport ले जाया गया।

Indian Navy के जवानों को बिल्कुल अंदाजा नही था की ये हवाई जहाज़ उड़ान भरेगा तो इन्हें इनके वतन पहुंचेगा, और करीब रात 2 बजे हमारे जवान दिल्ली एयरपोर्ट पर थे। 

जानिए क्या था आठ जवानों की गिरफ्तारी का पूरा मामला

आपको बता दे की 26 अक्टूबर 2022 में Qatar court ने हमारे आठ जवानों को अपनी गिरफ्त में से लिए था जिसमे उन्होंने सात जवानों को जासूसी करने के आरोप में फांसी की सजा सुनाई थी, जवानों के नाम कुछ इस प्रकार है: 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

कैप्टन नवतेज सिंह गिल (retired), कैप्टन सौरभ वासिष्ठ (retired), कमांडर पुर्णेन्दु तिवारी (retired), कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा retired), कमांडर सुगुनकर पाकाला (retired, कमांडर संजीव गुप्ता (retired), कमांडर अमित नागपाल (retired) और सेलर रागेश (retired).

Qatar कोर्ट द्वारा आरोपी घोषित करने के बाद भी नई दिल्ली और दोहा (QEAF headquartered at Al-Udeid Air Base in Doha) ने जवानों पर कोई आरोप नही लगाए थे। ये सभी जवान एक Dahra Global नामक Private Firm में नौकरी करते थे और Qatar Navy को ट्रैनिंग देते थे।

जवानों ने प्रधानमंत्री को दिया धन्यवाद

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने COP 28 summit के दौरान Qatar के अमीर शेख तामिम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की जिसके बाद दिसंबर में उन्हें मौत की सजा से राहत दी गई थी।

जिसके बाद अमीर शेख ने इनकी रिहाई कर दी, जिसकी सूचना Ministry of External Affairs नें दी और Qatar का धन्यवाद व्यक्त किया। घर आने के पश्चात सभी जवानों ने नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए कहा “हम मोदी जी का धन्यवाद करते है, यह उनके कारण ही आज संभव हो पाया है।

18 महीनो बाद हम अपने देश आकर बहुत खुश है ” हालांकि अभी हमारे सात जवान ही घर वापिस आए है और एक जवान कागजी कार्यवाही प्रक्रिया को पूर्ण कर जल्द ही हिंदुस्तान लौट आएंगे।