Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Indian Wrestling Team: भारतीय रेसलिंग टीम का ऐलान, जानें बजरंग पूनिया-विनेश फोगाट और साक्षी मलिक का क्या हुआ

Indian Wrestling Team: भारतीय रेसलिंग टीम का ऐलान, जानें बजरंग पूनिया-विनेश फोगाट और साक्षी मलिक का क्या हुआ

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ की तदर्थ समिति ने क्रोएशिया में होने वाले जगरेब ओपन के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। क्रोएशिया की राजधानी में होने वाला पहला विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट 10 से 14 जनवरी तक चलेगा। डब्ल्यूएफआई का संचालन भारतीय ओलिंपिक संघ की तीन सदस्यीय समिति कर रही है। खेल […]

Indian Wrestling Team: भारतीय रेसलिंग टीम का ऐलान, जानें बजरंग पूनिया-विनेश फोगाट और साक्षी मलिक का क्या हुआ

नई दिल्ली: भारतीय कुश्ती महासंघ की तदर्थ समिति ने क्रोएशिया में होने वाले जगरेब ओपन के लिए 13 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। क्रोएशिया की राजधानी में होने वाला पहला विश्व रैंकिंग टूर्नामेंट 10 से 14 जनवरी तक चलेगा। डब्ल्यूएफआई का संचालन भारतीय ओलिंपिक संघ की तीन सदस्यीय समिति कर रही है। खेल मंत्रालय ने संजय सिंह की अगुवाई में चुने गए महासंघ को उसके अपने संविधान के उल्लंघन के मामले को लेकर निलंबित कर दिया। तदर्थ समिति के प्रमुख भूपिंदर सिंह बाजवा हैं।

बाजवा ने कहा, ‘विदेश मंत्रालय ने समय पर दखल दिया जिससे 25 भारतीयों को वीजा औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अब जगरेब जाने का मौका मिल गया है। टीम को वीजा की अपाइंटमेंट हासिल करने में परेशानी हो रही थी लेकिन विदेश मंत्रालय ने मदद की।’ बाजवा ने कहा कि क्रोएशियाई कुश्ती महासंघ के महासचिव टिन ब्रेगोविच ने 13 पहलवानों, नौ कोचिंग और सहयोगी स्टाफ और तीन रैफरियों को न्यौता दिया है।

उन्होंने कहा, ‘हमने सुनिश्चित किया है कि ओलिंपिक खेलने के दावेदार पहलवानों को मौका मिले। हमें यकीन है कि जगरेब में खेलने वाले पहलवान अप्रैल में होने वाले एशियाई क्वॉलिफिकेशन और मई में विश्व क्वॉलिफिकेशन के लिए पुख्ता तैयारी करेंगे।’ हालांकि, इस बीच यह पता नहीं चल सका कि WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट का क्या हुआ। उन्होंने खुद टीम से बाहर रखा है या फिर उनका सिलेक्शन नहीं हुआ।

टीम: पुरुष फ्रीस्टाइल

  • अमन (57 किलो)
  • यश (74 किलो)
  • दीपक पूनिया (86 किलो)
  • विकी (97 किलो)
  • सुमित (125 किलो)

ग्रीको रोमन

  • ज्ञानेंदर (60 किलो)
  • नीरज (67 किलो)
  • विकास (77 किलो)
  • सुनील कुमार (87 किलो)
  • नरिंदर चीमा (97 किलो)
  • नवीन (130 किलो)।

महिला टीम

  • सोनम (62 किलो)
  • राधिका (68 किलो)

कोचिंग और सहयोगी स्टाफ

  • कुलदीप सिंह (टीम प्रमुख और कोच)
  • विनोद कुमार
  • सुजीत
  • शशि भूषण प्रसाद
  • मनोज कुमार
  • वीरेंदर सिंह
  • अलका तोमर (कोच)
  • विशाल कुमार राय (फिजियो)
  • नीरज (मालिशिया)

रैफरी

  • सत्य देव मलिक
  • दिनेश धोंडिबा
  • संजय कुमार

पाकिस्‍तान को बड़ा झटका, पासपोर्ट रैंकिंग में महापतन, UAE ने किया कमाल, जानें भारत का हाल

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now