Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing IND vs ENG Live: सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारत की धमाकेदार जीत, Yashasvi Jaiswal बनें Player of the Series

IND vs ENG Live: सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारत की धमाकेदार जीत, Yashasvi Jaiswal बनें Player of the Series

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आज धर्मशाला में समापन हुआ। सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत नें इंग्लैंड को एक पारी एवं 64 रनों से हरा 4-1 से सीरीज अपने नाम की। Yashasvi Jaiswal को Player of the series चुना गया तो वहीं अंतिम मैच में 7 विकेट […]

IND vs ENG Live: सीरीज के अंतिम मुकाबले में भारत की धमाकेदार जीत, Yashasvi Jaiswal बनें Player of the Series

भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आज धर्मशाला में समापन हुआ। सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत नें इंग्लैंड को एक पारी एवं 64 रनों से हरा 4-1 से सीरीज अपने नाम की। Yashasvi Jaiswal को Player of the series चुना गया तो वहीं अंतिम मैच में 7 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव को Man of the Match घोषित किया गया।

IND vs ENG Updates: इंग्लैंड की दूसरी पारी 195 पर हुई समाप्त

इंग्लैंड नें पहली पारी में 218 रनों का स्कोर बनाया था जिसके जवाब में भारत नें 477 का विशाल स्कोर खड़ा कर इंग्लैंड को दबाब में डाल दिया। इंग्लैंड की दूसरी पारी महज 195 रनों पर सिमट गयी जिसके चलते भारत को एक विराट जीत हासिल हुई है। 

इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में Joe Root नें सर्वाधिक 84 रनों की पारी खेली जिसमें 12 चौके शामिल थे। अपना 100वां टेस्ट मैच खेल रहे Jonny Bairstow नें भी 31 गेंदों में 39 रनों का योगदान दिया। 

IND vs ENG 5th Test: Ashwin नें झटके शानदार पांच विकेट

दूसरी पारी में Ashwin नें जबरदस्त गेंदवाजी करते हुए 14 ओवर में 77 रन देकर 5 विकेट लिए तो वहीं Kuldeep Yadav और Jasprit Bumrah को भी 2-2 सफलताएं हाथ लगी। Ravindra Jadeja नें 9 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिया। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इससे पहले Rohit Sharma और Shubman Gill की शानदार पारियों की बदौलत भारत नें 477 रनों का स्कोर बनाया था। Devdutt Padikkal नें 103 गेंदों में 65 रन बनाये तो वहीं Sarfaraz Khan नें भी 60 गेंदों में 93.33 के strike rate से 56 रनों की तेज पारी खेली। अंत में Kuldeep Yadav और Jasprit Bumrah नें 30 एवं 20 रनों की पारी खेल भारत को 450 के पार पहुँचा दिया।

https://x.com/ICC/status/1766405069698748456?s=20