Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing लो भाई! Jio Bharat B2 मार्केट में आ रहा इस दिन, जानिए क्या होंगे इसमें नए फीचर्स?

लो भाई! Jio Bharat B2 मार्केट में आ रहा इस दिन, जानिए क्या होंगे इसमें नए फीचर्स?

अल्ट्रा-किफायती फीचर फोन सेगमेंट में रिलायंस जियो काफी लोकप्रिय है। कंपनी ने हाल ही में देश में Jio भारत 4G और भारत V2 लॉन्च किया है। Jio जल्द ही एक और मॉडल भी लॉन्च करने जा रहा है। लेकिन इसका नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालाँकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन का नाम […]

लो भाई! Jio Bharat B2 मार्केट में आ रहा इस दिन, जानिए क्या होंगे इसमें नए फीचर्स?

अल्ट्रा-किफायती फीचर फोन सेगमेंट में रिलायंस जियो काफी लोकप्रिय है। कंपनी ने हाल ही में देश में Jio भारत 4G और भारत V2 लॉन्च किया है। Jio जल्द ही एक और मॉडल भी लॉन्च करने जा रहा है। लेकिन इसका नाम अभी तक पता नहीं चल पाया है। हालाँकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक, फोन का नाम Jio भारत B2 होगा। आज डिवाइस को मॉडल नंबर JBB121B1 के साथ BIS सर्टिफिकेशन साइट पर देखा गया।

नया Jio Phone जल्द ही लॉन्च होने वाला है

91Mobiles ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नए Jio हैंडसेट का नाम Jio भारत B2 हो सकता है। उम्मीद है कि जल्द ही इस फोन के कई फीचर्स सामने आएंगे। फिलहाल BIS सर्टिफिकेशन साइट से इसका मॉडल नंबर सामने आया है।

Jio Bharat B2 के फीचर्स

Jio भारत फीचर फोन को 999 रुपये में लॉन्च किया गया था और यह फोन दो रंग विकल्पों में उपलब्ध है: लाल और नीला। AA हैंडसेट में 2.4 इंच TFT डिस्प्ले है। और स्क्रीन के नीचे कीपैड है। पीछे की तरफ वीजीए कैमरा और 2,000 एमएएच की बैटरी मिल सकती है। Jio भारत फीचर फोन पर JioSaavn और JioCinema ऐप को सपोर्ट करता है।

इतना ही नहीं, इस फोन में UPI पेमेंट की सुविधा भी है, जिसके जरिए आप पेमेंट कर सकते हैं। वहीं, जियो भारत फीचर फोन में फ्लैशलाइट, एफएम रेडियो और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी शामिल है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now