Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Kala Jathedi Marriage: दिल्ली में काला जठेड़ी और लेडी डॉन की हो रही शादी, मेहमान में राइफल्स और 250 कमांडोज

Kala Jathedi Marriage: दिल्ली में काला जठेड़ी और लेडी डॉन की हो रही शादी, मेहमान में राइफल्स और 250 कमांडोज

दिल्ली के संतोष गार्डन में तैयार हो रहा है इस साल का सबसे खतरनाक मंडप क्योंकि इस साल दिल्ली में दो डेंजर खिलाड़ी काला जठेड़ी और लेडी डॉन की शादी होने जा रही है। काला जठेड़ी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ही आदमी है और इसकी शादी 12 मार्च को लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से हो […]

Kala Jathedi Marriage: दिल्ली में काला जठेड़ी और लेडी डॉन की हो रही शादी, मेहमान में राइफल्स और 250 कमांडोज

दिल्ली के संतोष गार्डन में तैयार हो रहा है इस साल का सबसे खतरनाक मंडप क्योंकि इस साल दिल्ली में दो डेंजर खिलाड़ी काला जठेड़ी और लेडी डॉन की शादी होने जा रही है।

काला जठेड़ी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का ही आदमी है और इसकी शादी 12 मार्च को लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से हो रही है। संतोष गार्डन अभी इस वक्त एक पुलिस छावनी जितना सुरक्षित कर दिया गया है। इस शादी में एडवांस में 200 से भी ज्यादा पुलिसकर्मी अभी से ही तैनात कर दिए गए है।

संदीप उर्फ जठेड़ी और अनुराधा उर्फ मैडम मिंज की यह शादी दिल्ली वाले हमेशा याद रखेंगे क्योंकि यह गार्डन दिल्ली के सेक्टर-3 में हे जिसे जठेड़ी के वकील ने 51 हजार रुपए में खरीदा है।

शादी में आई SWAT से बारात

शादी में सुरक्षा इंतजाम के लिए SWAT द्वारा मॉडर्न हाई टेक हथियार और स्पेशल कमांडोज को बुलाया गया है और 250 के लगभग पुलिस कर्मी मौजूद होंगे जहा केवल 150-200 लोग ही इस शादी में शामिल होंगे जिन्हे ID card द्वारा एंट्री दी जाएगी। संदीप को 6 घंटे की स्पेशल पैरोल मिली हे।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

कौन है ये काला जठेड़ी ?

तिहाड़ जेल में बंद यह संदीप नामक आदमी पर पुलिस ने किसी जमाने में 7 लाख रुपए का इनाम रखा था। डकैती, हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली के एक दर्जन से भी ज्यादा केस इसके नाम है। कॉन्ट्रैक्ट हत्याओं में भी इसका बड़ा बिजनेस है।

काला जठेड़ी ने एक बार पुलिस के हिरासत में आने पर भी डंके की चोट से फिसलकर फरार होने का रिकॉर्ड बनाया हे।

कौन है ये लेडी डॉन ?

अनुराधा के ऊपर भी कई अपराध के केस दर्ज हैं जिसमें अपहरण और जबरन वसूली के मामले शामिल है।