Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Khatu Shyam Yatra: खाटूश्यामजी लक्खी मेला! अब यात्रा होगी आसान, स्पेशल ट्रेनें करेंगी श्रद्धालुओं की मदद!

Khatu Shyam Yatra: खाटूश्यामजी लक्खी मेला! अब यात्रा होगी आसान, स्पेशल ट्रेनें करेंगी श्रद्धालुओं की मदद!

Khatu Shyam Yatra: जयपुर में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर देश और विदेश में प्रसिद्ध मंदिर माना जाता हैं. यहाँ पर रोजाना लाखो की संख्या में भक्त गण दर्शन करने के लिए पहुचंते हैं. खाटूश्यामजी में हर वर्ष कोई ना कोई मेला और उत्सव का आयोजन किया जाता हैं. जिसमे से लक्खी मेला सबसे प्रचलित और बड़ा […]

Khatu Shyam Yatra: खाटूश्यामजी लक्खी मेला! अब यात्रा होगी आसान, स्पेशल ट्रेनें करेंगी श्रद्धालुओं की मदद!

Khatu Shyam Yatra: जयपुर में स्थित खाटूश्यामजी मंदिर देश और विदेश में प्रसिद्ध मंदिर माना जाता हैं. यहाँ पर रोजाना लाखो की संख्या में भक्त गण दर्शन करने के लिए पहुचंते हैं. खाटूश्यामजी में हर वर्ष कोई ना कोई मेला और उत्सव का आयोजन किया जाता हैं. जिसमे से लक्खी मेला सबसे प्रचलित और बड़ा मेला माना जाता हैं.

अब आने वाले कुछ दिनों में यानी की मार्च महीने में खाटूश्यामजी में लक्खी मेले का आयोजन होने वाला हैं. इस मेले का आयोजन हर साल किया जाता हैं. इस बार 12 मार्च से 21 मार्च तक खाटूश्यामजी में भव्य मेले का आयोजन होने वाला हैं और 20 मार्च के दिन सबसे बड़ा और मुख्य मेला होने वाला हैं.

खाटूश्यामजी में आयोजित होने वाले इस लक्खी मेले में भारी मात्रा में काफी लोग आते हैं और खाटूश्यामजी के दर्शन करते हैं. इस मेले में आने के लिए भक्त गण को कोई परेशानी का सामना ना करना पड़े. इसलिए सरकार के द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही हैं. रेलवे के द्वारा चलने वाली ट्रेन का शिड्यूल भी जारी आर दिया गया हैं.

अगर आप खाटूश्यामजी लक्खी मेले में जाने वाले हैं. तो आपके लिए आज की खबर हेल्पफुल साबित हो सकती हैं. आज हम आपको चलने वाली स्पेशल ट्रेन का शिड्यूल बताने वाले हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

12 मार्च से 21 मार्च तक खाटूश्यामजी लक्खी मेले का होगा आयोजन

खाटूश्यामजी में हर वर्ष लक्खी मेले का आयोजन होता हैं. इस बार मार्च के महीने में लक्खी मेले का आयोजन होने वाला हैं. इस बार 12 मार्च से 21 मार्च तक लक्खी मेले का आयोजन होगा और 20 मार्च के दिन मुख्य मेला किया जायेगा.

खाटू श्याम मेला स्पेशल ट्रेन चलेगी

खाटूश्यामजी में चलने वाले इस मेले के काफी भारी मात्रा में लोग दर्शन करने के लिए पहुँचते हैं. इसलिए खाटूश्यामजी आने वाले लोगो को परेशानी का सामना ना करना पड़े. इसलिए पश्चिम रेलवे के द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी. इससे लोगो की काफी सारी परेशानी खत्म हो जाएगी.

अभी फिलहाल देश भर से श्रद्धालु सीकर के लिए रवाना हो चुके हैं. खाटू श्याम स्पेशल ट्रेन 2 मार्च से चलाई जाएगी और ऐसा माना जाता है की मेले के समापन तक ट्रेन को यात्रियों की सुविधा के लिए चलाया जायेगा.

स्पेशल ट्रेन 12 ट्रिप चलेगी

पश्चिम रेलवे के द्वारा यह ट्रेन मेला अवधि के दौरान 12 ट्रिप चलाई जाएगी. जो ट्रेन चलाई जाएगी उसकी गाडी संख्या 09637 होगी और इस नंबर की गाडी को 2 मार्च से स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाया जायेगा.

ऐसा माना जा रहा है की यह ट्रेन रेवाड़ी से रींगस रूट पर चलने वाली हैं. इसके लिए रेलवे के द्वारा तारीख भी तय कर दिया गई हैं. खाटू श्याम स्पेशल ट्रेन 2,3,6,8,9,10,23,24,25,29,30 और 31 मार्च के दिन रेवाड़ी से रींगस आने वाली हैं.

अगर बात की जाए समय के बारे में तो यह गाडी सुबह 11.40 पर रेवाड़ी से निकलकर दुपहर के समय 2.40 बजे रींगस पहुंचेगी.

लेकिन वापसी के लिए भी स्पेशल ट्रेन को चलाया जायेगा. रींगस से वापसी के लिए इन्ही तारीख को गाडी संख्या 09638 निकलने वाली हैं. वापसी के लिए इस ट्रेन का समय रींगस से दुपहर 3 बजे का होने वाला हैं और शाम को 6.20 बजे तक रेवाड़ी पहुँच जाएगी.

रेलवे के द्वारा इस ट्रेन को हरियाणा के रेवाड़ी से रींगस रूट पर 2 मार्च से 31 मार्च चलाया जायेगा. पुरे दिन में यह ट्रेन कुल 12 ट्रिप करने वाली हैं.

स्पेशल ट्रेन की बुकिंग हुई शुरू

अब आने वाले कुछ ही दिनों में 2 मार्च से स्पेशल ट्रेन को चलाया जायेगा. लेकिन पश्चिम रेलवे के मुताबिक़ ट्रेन के लिए अभी से बुकिंग शुरू हो चुके हैं. काफी लोगो ने तो अपने बुकिंग करवाने भी शुरू कर दिए हैं.

ऐसा माना जाता है की इस मेले में हरियाणा से अधिकतर भक्त खाटूश्यामजी दर्शन करने के लिए जाते हैं. इसलिए हरियाणा के रेवाड़ी से इस ट्रेन की शुरुआत की गई हैं. अगर आप भी लक्खी मेले में जाने का मन बना चुके हैं. तो आपको रेलवे स्टेशन जाकर अपनी बुकिंग करवा लेनी चाहिए.

खाटूश्यामजी मदिर में 12 मार्च से 21 मार्च तक मेला होगा. लेकिन 20 मार्च का दिन ख़ास होने वाला हैं. इस दिन बड़ा मेला होगा और खाटूश्यामजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा.