Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing LPG Cylinder: त्योहारों का मौसम, महंगाई का दौर LPG सिलेंडर के दामों में फिर हुई वृद्धि, जानिए नई कीमत!

LPG Cylinder: त्योहारों का मौसम, महंगाई का दौर LPG सिलेंडर के दामों में फिर हुई वृद्धि, जानिए नई कीमत!

LPG Cylinder: जैसे की आप सभी को पता है की हर महीने के शुरुआत में सरकार अपने किसी चीज़ वस्तु या नियम में बदलाव करती हैं. इसी प्रकार एक बार फिर से सरकार ने लोगो को झटका दिया हैं. आज यानी की 1 मार्च 2024 शुक्रवार के दिन से एलपीजी सिलेंडर के दाम को बढ़ा […]

lpg-cylinder

LPG Cylinder: जैसे की आप सभी को पता है की हर महीने के शुरुआत में सरकार अपने किसी चीज़ वस्तु या नियम में बदलाव करती हैं. इसी प्रकार एक बार फिर से सरकार ने लोगो को झटका दिया हैं. आज यानी की 1 मार्च 2024 शुक्रवार के दिन से एलपीजी सिलेंडर के दाम को बढ़ा दिया गया हैं.

1 मार्च 2024 के दिन से आज से सरकारी तेल कंपनियों ने एक बार फिर से एलपीजी सिलेंडर के भाव में बढ़ोतरी की हैं. यह फैसला होली के त्यौहार के पहले कर दिया हैं. इससे काफी लोगो के जेब पर अब बुरा असर पड़ने वाला हैं. इससे काफी लोगो का बजट भी बिगड़ सकता हैं.

इस साल में दूसरी बार एलपीजी सिलेंडर के भाव में वृद्धि देखने को मिली हैं. सरकार ने एक बार फिर से होली के पहले देश के नागरिको को महंगाई का झटका दिया हैं.

आपके शहर में एलपीजी के दाम कितने बढ़े हैं. जानने के लिए यह खबर पूरी पढ़े.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव बढ़े

सरकारी तेल कंपनियां जैसे की हिंदुस्तान पेट्रोलियम, भारत पेट्रोलियम और इंडियन ऑयल ने कमर्शियल एलपीजी जो 19 किलो के आते हैं. ऐसे कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव में बढ़ोतरी की हैं.

विभिन्न शहरो में भाव को बढ़ा दिया गया हैं. इसमें कमर्शियल एलपीजी 19 किलो के सिलेंडर में प्रति सिलेंडर 25.50 रूपये की बढ़ोतरी की हैं.

अगर आप कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर यूज करते हैं. तो यह आपके लिए बुरी खबर हो सकती हैं. लेकिन घरेलू एलपीजी 14 किलो के सिलेंडर में सरकार ने कोई बढ़ोतरी नही की हैं.

इस साल में दो बार बढे सिलेंडर के भाव

इस 2024 की साल में यह दूसरी बार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव में बढ़ोतरी की गई हैं. तेल कंपनियों ने यह भाव ऐसे समय पर बढाये है जब आने वाले दिनों में त्यौहार आ रहे हैं.

अब कुछ दिनों के बाद होली का त्यौहार भी आने वाला हैं. लेकिन एक अच्छी बात यह भी की है घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव में कोई भी बढ़ोतरी नही की गई हैं.

देश के प्रमुख शहर के ताजे भाव

आज लागू हुए नये भाव के बाद कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर जो 19 किलो में उपलब्ध है. उनके भाव 1795 रूपये हो चुके हैं. इससे पहले यह भाव 1769.50 रूपये थे. इसी तरह दिल्ली में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर में 25.50 रूपये की बढ़ोतरी हुई हैं.

विभिन्न शहर में यह भाव अलग-अलग होने वाले हैं. अगर बात की जाए मुंबई की तो मुंबई में 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव पहले 1723.50 रूपये थे. जबकि भाव बढने के बाद 1749 रूपये हो गए हैं.

कोलकाता में 1887 रूपये वाला 19 किलो का कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब 1911 रूपये में मिलेगा.

इन चारो बड़े शहर में सबसे ज्यादा कमर्शियल एलपीजी के भाव चेन्नई में बढ़े हैं. चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी के भाव पहले 1937 रूपये थे. लेकिन अब यही भाव बढ़कर 1960.50 रूपये हो चुके है.

फरवरी महीने में भी बढ़े  थे भाव

इस बार सबसे ज्यादा भाव मुंबई में बढ़े हैं. मुंबई में प्रति सिलेंडर 25.50 रूपये, जबकि चेन्नई में 23.50 रूपये और कोलकाता में 24 रूपये बढ़ोतरी हुई हैं.

इससे पहले पिछले महीने यानी की फरवरी महीने में भी कमर्शियल एलपीजी 19 किलो वाले सिलेंडर के भाव में 14 रूपये की बढ़ोतरी हुई थी. इसका मतलब यह हुआ की इसी साल में दूसरी बार कमर्शियल एलपीजी के भाव में बढ़ोतरी हुई हैं.

घरेलू सिलेंडर के भाव रहे स्थिर

लेकिन एक अच्छी बात यह भी है की घरेलू सिलेंडर यानी की 14 किलो वाले सिलेंडर के भाव में कोई बढ़ोतरी नही हुई हैं. इससे गृहणी की बजट पर कोई असर नही पड़ने वाला हैं. 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के भाव पिछले 6 महीने से नही बढ़े हैं और यह एक अच्छी बात साबित होती हैं.

इससे पहले 30 अगस्त 2023 में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के भाव बढ़ाये गये थे. लेकिन अब लंबे समय से घरेलू सिलेंडर के भाव स्थिर बने हुए हैं.

अभी अगर देखा जाए तो घरेलू  सिलेंडर दिल्ली में 903 रूपये, कोलकाता में 929 रूपये, मुंबई में 902.50 रूपये और चेन्नई में 918.50 रूपये में बिक रहे हैं।