Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing मनोज बाजपेयी ने किया अपनी 100वीं फिल्म का दमदार ऐलान , ‘भैया जी’ में दिखेगा उनका हट कर अंदाज

मनोज बाजपेयी ने किया अपनी 100वीं फिल्म का दमदार ऐलान , ‘भैया जी’ में दिखेगा उनका हट कर अंदाज

बॉलीवुड के फेमस एक्ट्रेस मनोज बाजपेयी आज उन कलाकारों में जाने जाते हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग तो काफी ज्यादा है, ही साथ ही उनका अभिनय आज दर्शकों का दिल जीत लेता है। मनोज बाजपेई की कई ऐसी फ़िल्में और वेब सीरीज की जिनकी वजह से वह आज काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी “द […]

manoj

बॉलीवुड के फेमस एक्ट्रेस मनोज बाजपेयी आज उन कलाकारों में जाने जाते हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग तो काफी ज्यादा है, ही साथ ही उनका अभिनय आज दर्शकों का दिल जीत लेता है। मनोज बाजपेई की कई ऐसी फ़िल्में और वेब सीरीज की जिनकी वजह से वह आज काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। उनकी “द फैमिली मैन” सत्या, “गैंगस आफ वासेपुर” जैसी कई फिल्म में वह काफी दमदार लुक में नजर आए हैं।

“भैया जी” फिल्म का फर्स्ट लुक

मनोज बाजपेयी आज 30 साल से अपने अपने दमदार रोल फिल्मों में निभाते हुए आ रहे हैं। हाल ही में मनोज बाजपेयी की एक नई फिल्म का भी ऐलान हुआ है, जिसका नाम “भैया जी” है। इस फिल्म में उनके किरदार का फर्स्ट लुक भी सामने आया है जो की, काफी अलग नजर आ रहा है। इसके अलावा फिल्म के रिलीज डेट को लेकर भी जानकारी सामने आ चुकी है।

मनोज बाजपेयी का दमदार लुक

इस समय “भैया जी” के फर्स्ट लुक पोस्टर में आप देख सकते हैं कि, मनोज बाजपेयी गले में गमछा लपेट मुंह में सिगरेट लिए एकदम देसी अंदाज में नजर आ रहे हैं। इसमें उनका किरदार काफी खूंखार दिखाई दे रहा है। मनोज बाजपेई का यह लुक देखकर इस फिल्म में अंदाजा लगाया जा सकता है कि, उनके इस रोल को भी लोग काफी पसंद करने वाले हैं। मनोज बाजपेयी ने अपनी इस फिल्म का पोस्टर खुद इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, जिसके बाद यह लोगों को काफी पसंद आया है।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

शेयर किए गए इस पोस्ट के मुताबिक बताया जा रहा है कि, यह फिल्म 24 मई 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, वही 6 दिन बाद यानी 20 मार्च को फिल्म का टीजर 2:42 पर रिलीज किया जाएगा। मनोज बाजपेयी के इस फिल्म के ऐलान के बाद उनके फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

https://www.instagram.com/p/C4fKz1rPxSo/?igsh=MWZ4aXdxYmZ2MGJqYQ==

करियर की 100वीं फिल्म

“भैया जी” फिल्म को विनोद भोनुशाली और समीक्षा शैला ओसवाल लेकर आ रहे हैं। फिल्म का निर्देशक अपूर्व सिंह कार्की द्वारा किया जा रहा है। इससे पहले वह मनोज की शानदार मूवी सिर्फ एक बंदा काफी है, का निर्माण कर चुके हैं, जो की काफी सफल रही थी, इसके साथ ही यह फिल्म मनोज बाजपेयी के फिल्मी करियर की 100वीं फिल्म होगी, जिसका फेंस को काफी लम्बे समय से इंतजार भी है।

Leave a Comment