Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Meizu लॉन्च करेगा अपना तगड़ा 5G स्मार्टफोन 5500mAh बैटरी के साथ Meizu 21x पर मिलेगा बड़ा छूट – जानें सभी खूबियां

Meizu लॉन्च करेगा अपना तगड़ा 5G स्मार्टफोन 5500mAh बैटरी के साथ Meizu 21x पर मिलेगा बड़ा छूट – जानें सभी खूबियां

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Meizu द्वारा कुछ समय पहले बताया गया था कि, यह कंपनी मार्केट में लांच किये गये अपने फ़ोन Meizu 21 Pro के बाद अब मार्किट से बाहर होने वाली है। लेकिन अब एक और खबर सामने आ रही है कि Meizu कंपनी जल्द ही अपना एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती […]

Meizu 21

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी Meizu द्वारा कुछ समय पहले बताया गया था कि, यह कंपनी मार्केट में लांच किये गये अपने फ़ोन Meizu 21 Pro के बाद अब मार्किट से बाहर होने वाली है। लेकिन अब एक और खबर सामने आ रही है कि Meizu कंपनी जल्द ही अपना एक और स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है, जिस पर वह काम करते हुए नजर आ रही है।

Meizu 21x स्मार्टफ़ोन होगा लॉन्च

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि, Meizu कंपनी अपना मॉडल नंबर BA468 वाली नई Meizu बैटरी को चीन में 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म से अप्रूवल मिल गया है। इसके बाद यह अपने नये स्मार्टफ़ोन पर काम करने वाली है, जिसकी 5,400mAh बेटरी बताई जाती है और इसकी टिपिकल वैल्‍यू 5,500mAh हो सकती है। इस स्मार्टफोन का नाम Meizu 21x हो सकता है।

5500mAh की होगी बैटरी

इस समय बताया जा रहा है कि, यह फोन 5400 mAh की बैटरी पावर के साथ आ सकता है। इसके अलावा डिजिटल चैट स्टेशन ने भी अपकमिंग Meizu 21x स्मार्टफोन के बारे में कई जानकारियां शेयर की है, उसमें बताया गया है कि इसकी डिस्प्ले फ्लैट होने वाली है और फोन का टिपिकल बैट्री साइज 5,500mAh का रहेगा जो की 66 वॉट के साथ फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करने वाला है।

फ्लैगशिप कैटेगरी में करेगी काम

इस चीनी कंपनी ने अपने मार्केट को सबसे ज्यादा सिर्फ चीन तक ही सीमित रखा है और यहां पर वह अच्छा कारोबार करते हुए भी देखी जा सकती है, लेकिन हाल ही की कुछ वर्षों में कंपनी फ्लैगशिप कैटेगरी में भी कमाल दिखाते हैं नजर आ रही है और स्नैपड्रैगन 8 सीरीज से पावर्ड फोन लॉन्च कर रही है, हालांकि अपकमिंग फोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि, स्नैपड्रैगन 7+ जेन 3 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Meizu कर रही AI पर काम

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार Meizu कम्पनी स्‍मार्टफोन बिजनेस से बाहर निकलकर अपना सारा फोकस AI यानी आर्टिफ‍शियल इंटेलिजेंस पर कर रही है, कंपनी का कहना है कि, आने वाले समय में AI फ्यूचर है और वह अब इसमें निवेश करेगी। स्‍मार्टफोन बिजनेस से बाहर होने के पीछे कंपनी ने कारण बताया की स्‍मार्टफोन यूजर्स को लंबे समय तक अपग्रेड रखना पड़ता है, ऐसे में वह इन सब से हटकर काम करने वाली है।

बहरहाल, गिजमोचाइना के अनुसार कुछ सोशल मीडिया यूजर्स का दावा है कि अपकमिंग डिवाइस को Meizu 21x कहा जाएगा। Meizu पर मालिकाना हक एक कार मेकर Geely के पास है। बीते दिनों कहा गया था।