Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Most Sixes in an IPL Match: एक IPL मैच में सर्वाधिक छक्कों का टूटा रिकॉर्ड, बना T20 क्रिकेट इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

Most Sixes in an IPL Match: एक IPL मैच में सर्वाधिक छक्कों का टूटा रिकॉर्ड, बना T20 क्रिकेट इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा स्कोर

SRH vs MI मुकाबले में कई सारे रिकॉर्ड टूट गए। Highest Score in IPL से लेकर Highest Sixes in an IPL मैच के साथ ही Highest Sixes in a T20 मैच का रिकॉर्ड भी टूट गया। SRH और MI के बीच मुकाबले में कुल 38 छक्के लगे जिसमें 18 छक्के Sunrisers Hyderabad की ओर से […]

SRH vs MI मुकाबले में कई सारे रिकॉर्ड टूट गए। Highest Score in IPL से लेकर Highest Sixes in an IPL मैच के साथ ही Highest Sixes in a T20 मैच का रिकॉर्ड भी टूट गया। SRH और MI के बीच मुकाबले में कुल 38 छक्के लगे जिसमें 18 छक्के Sunrisers Hyderabad की ओर से लगे तो वहीं 20 छक्के मुंबई के बल्लेवाजों ने जमाये।

Abhishek Sharma और Heinrich Klaasen नें जमाये 7-7 छक्के

अभिषेक शर्मा और Heinrich Klaasen नें जबरदस्त बैटिंग करते हुए शानदार 7-7 छक्के लगाए। मुंबई की ओर से भी Rohit Sharma और Ishan Kishan नें टीम को एक मजबूत शुरुआत दिलाई। रोहित शर्मा नें 12 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली जिसमें 3 छक्के और 1 चौका शामिल था। 

Ishan Kishan नें भी महज 13 गेंदों में 34 रनों की आक्रामक पारी खेली। Naman Dhir नें 14 गेंदों में 30 रन बनाये तो वहीं Tilak Varma नें शानदार 34 गेंदों में 64 रनों का योगदान दिया। उन्होंने अपनी पारी में कुल 6 छक्के और 2 चौके लगाए। 

Pat Cummins के हाथ लगी 2 सफलताएं

SRH के कप्तान Cummins नें 2 विकेट झटके तो वहीं Jaydev Unadkat को भी 2 विकेट प्राप्त हुए। मुंबई इंडियंस की ओर से Hardik Pandya और Piyush Chawla को 1-1 विकेट मिला। Kwena Maphaka नें 4 ओवर में कुल 66 रन खर्चे और उन्हें एक भी सफलता हाथ नही लग सकी। 

इसी के साथ वे debut match में सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले खिलाडी भी बन गए। 278 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम 5 विकेट के नुकसान पर कुल 246 रन बना सकी और SRH नें 31 रनों से ये मुकाबला अपने नाम किया।