Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing भारत में लॉन्च हुआ देश का सबसे तेज राउटर, जानें – आपको कितना मिलेगा फायदा..

भारत में लॉन्च हुआ देश का सबसे तेज राउटर, जानें – आपको कितना मिलेगा फायदा..

Multiprotocol Label Switching : बीते शनिवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के सबसे तेज और स्वदेशी डिजाइन वाले आईपी/एमपीएलएस (Multiprotocol Label Switching) राउटर को आखिरकार लॉन्च कर ही दिया। आपको बता दे की केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) ने बेंगलुरु से 2.4 tdps कैपेसिटी वाले राउटर को पेश किया। आपको […]

Multiprotocol Label Switching

Multiprotocol Label Switching : बीते शनिवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश के सबसे तेज और स्वदेशी डिजाइन वाले आईपी/एमपीएलएस (Multiprotocol Label Switching) राउटर को आखिरकार लॉन्च कर ही दिया। आपको बता दे की केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव (Union Minister Ashwini Vaishnav) ने बेंगलुरु से 2.4 tdps कैपेसिटी वाले राउटर को पेश किया।

आपको बता दे की भारत के स्वदेशी डिजाइन वाले राउटर को केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग, सीडीओटी और निवेत्ति सिस्टम्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से बनाया गया है। लॉन्च के दौरान केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आईपी/एमपीएलएस (Multiprotocol Label Switching) राउटर की लॉन्चिंग को देश के लिए हर्ष का विषय बताया। उन्होंने बताया कि आईपी/एमपीएलएस (Multiprotocol Label Switching) राउटर की लॉन्चिंग PM नरेंद्र मोदी के डिटिजल इंडिया विजन की ओर एक बड़ा कदम है।

जानें – देश के सबसे तेज राउटर की खूबियां..

  • देश में तैयार किए गया इस राउटर की स्पीड 2.4 टेराबाइट्स प्रति सेकंड है। इसके साथ ही यह डेटा ट्रांसमिशन की दर है। यह स्पीड 1,000 गीगाबाइट प्रति सेकेंड के बराबर है।
  • इस राउटर का मुख्य उद्देश्य कई क्षेत्रों जैसे रेलवे संचार नेटवर्क, पावर ग्रिड, दूरसंचार और टेलीविजन मीडिया के विकास में सहायता के लिए की गई है।
  • आईपी/एमपीएलएस (Multiprotocol Label Switching) एक रूटिंग टेक्नोलॉजी है, जिसका मुख्य रूप से इस्तेमाल टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क में होता है। यह एक नोड से दूसरे नोट तक डायरेक्ट करता है।
  • आपको बता दे की डेटा ट्रांसफर में लगने वाले समय को कम कर राउटर पाथ-नेटवर्क रोड की पहचान करता है।
  • आईपी/एमपीएलएस (Multiprotocol Label Switching) टेक्नोलॉजी को सबसे पहले साल 1990 में डेवलप किया गया था। इसका उद्देश्य नेटवर्क कनेक्टिविटी को गति देना था।