Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Nepal-India UPI Transactions: अब नेपाल में कर सकते है PhonePe, Paytm, Bharat Pay और Google Pay से पेमेंट, पैसा ले जाने की चिंता नहीं!

Nepal-India UPI Transactions: अब नेपाल में कर सकते है PhonePe, Paytm, Bharat Pay और Google Pay से पेमेंट, पैसा ले जाने की चिंता नहीं!

Nepal-India UPI Transactions: जो लोग भारत से नेपाल घुमने जाते है या फिर बिजनेस करने के लिए जाते है. उन सभी लोगो के लिए एक गुड न्यूज हैं. अभी तक जब भी हम लोग नेपाल जाते थे. तब हमे भारतीय रूपये को नेपाल के रूपये में कन्वर्ट करवाना पड़ता था. लेकिन आब आपको इस चीज़ […]

nepal-india-upi-transactions

Nepal-India UPI Transactions: जो लोग भारत से नेपाल घुमने जाते है या फिर बिजनेस करने के लिए जाते है. उन सभी लोगो के लिए एक गुड न्यूज हैं. अभी तक जब भी हम लोग नेपाल जाते थे. तब हमे भारतीय रूपये को नेपाल के रूपये में कन्वर्ट करवाना पड़ता था. लेकिन आब आपको इस चीज़ से आजादी मिलने वाली हैं.

अब ऐसे पर्यटक, व्यापारी और सभी लोग जो नेपाल जाते है. उन लोगो की चिंता खत्म हो गई हैं. क्योंकि अब नेपाल में PhonePe, Paytm, Bharat Pay और Google Pay जैसे UPI प्लेटफोर्म चलने वाले हैं. आप वहां के लोगो का यानी की QR Code स्कैन करके PhonePe, Paytm, Bharat Pay और Google Pay से अपना पेमेंट कर सकते हैं.

अब भारत के पडोशी देश में PhonePe, Paytm, Bharat Pay और Google Pay जैसे UPI प्लेटफोर्म चलने वाले हैं. UPI यूजर्स के लिए यह बहुत ही बड़ी अच्छी खबर हैं.

भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने किया एलान

शुक्रवार के दिन भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) ने कहा है की अब UPI (यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस) का यूज अब यूजर्स पडोशी देश नेपाल में भी कर सकते हैं.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

आप वहां के व्यापारी का QR कोड स्कैन करके PhonePe, Paytm, Bharat Pay और Google Pay जैसे UPI प्लेटफोर्म से अपना भुगतान कर सकते हैं. इसके लिए भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) के द्वारा हरी झंडी दे दी गई हैं.

ऐसा माना जा रहा है की पिछले साल ही सितंबर 2023 में नेपाल का सबसे बड़ा भुगतान नेटवर्क और NPCI के बीच में समझोता हुआ था. इसके तहत ही अब पडोशी देश नेपाल में भी UPI का यूज शुरू हुआ हैं. अब नेपाल में भी आप UPI से भुगतान कर सकते हैं.

बिजनेसमेन और पर्यटको के लिए अच्छी खबर

नेपाल में अब UPI से भुगतान होने की वजह से वहां का कोरबार बढ़ सकता हैं. इससे बिजनेसमेन को काफी ज्यादा फायदा हो सकता हैं. इसके अलावा भारत से नेपाल जाने वाले पर्यटकों के लिए भी सुविधा के रास्ते खुल जाते हैं. इस सुविधा के चलते लोग नेपाल जाना पसंद करेगे.

ऐसा माना जाता है की इस सुविधा को शुरू करने के बाद नेपाल के कारोबार में वृद्धि होगी. ज्यादा से ज्यादा पर्यटक नेपाल जाना पसंद करेगे. इस वजह से नेपाल का भी विकास होगा. इसके अलावा भारत और नेपाल के रिश्ते भी मजबूत बनेगे.

नेपाल के बाद अब कई देश दिखा रहे है रूचि

नेपाल में तो UPI पेमेंट की सुविधा शुरू हो चुकी हैं. इससे नेपाल के विकास में फायदा होने वाला हैं. अब नेपाल का विकास तेजी से होगा. लेकिन NPCI के इस प्रकार के निर्णय के बाद काफी अन्य देश भी इनमे रूचि देखा रहे हैं.

अब शायद आने वाले दिनों में अन्य देश भी इस व्यवस्था के जुड़ सकते हैं. इसमें कोई बड़ी बात नही हैं. मोरिशस और श्री लंका जैसे भी इस प्रकार की व्यवस्था में रूचि दिखा रहे हैं हो सकता है की आने वाले दिनों में यह देश भी लोकप्रिय UPI से जुड़ सकते हैं.