Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Honda Amaze का नया अवतार हुआ लॉन्च, Desire, Aura और टिगोर को देगी टक्कर, मिलेगा धांसू फीचर्स- देखें कीमत

Honda Amaze का नया अवतार हुआ लॉन्च, Desire, Aura और टिगोर को देगी टक्कर, मिलेगा धांसू फीचर्स- देखें कीमत

ऑटोमोबाइल कंपनी Honda बहुत हो जल्द अपनी लोकप्रिय सेडान Honda Amaze को नए अवतार में पेश कर सकती है। खबर के मुताबिक हौंडा द्वारा इसी साल Amaze की थर्ड जनरेशन को लॉन्च किया जा सकता है, जो मौजूदा मॉडल को रिप्लेस करेगी। आपको बता दें नई Amaze में काफी सारे बदलाव देखने को मिल सकते […]

honda amaze

ऑटोमोबाइल कंपनी Honda बहुत हो जल्द अपनी लोकप्रिय सेडान Honda Amaze को नए अवतार में पेश कर सकती है। खबर के मुताबिक हौंडा द्वारा इसी साल Amaze की थर्ड जनरेशन को लॉन्च किया जा सकता है, जो मौजूदा मॉडल को रिप्लेस करेगी। आपको बता दें नई Amaze में काफी सारे बदलाव देखने को मिल सकते हैं और कहा जा रहा है कि यह गाड़ी वर्तमान में बिक रही कॉम्पैक्ट सेडान कारों को कड़ी टक्कर देने वाली है।

आपको बता दें फिलहाल Honda Amaze का जो मॉडल भारतीय बाजार में मौजूद है, उसे कंपनी ने 2018 में लॉन्च किया था। उम्मीद है कि नई Amaze दिवाली के आस-पास बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। इस गाड़ी का मुकाबला मारुति की Desire, Hyundai Aura और Tata Tigor के साथ देखने को मिलने वाला है। बताया जा रहा है कि नई Amaze देखने में काफी आकर्षक होने वाली है।

नए प्लेटफॉर्म पर बनेगी Honda Amaze

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई Honda Amaze उसी प्लेटफॉर्म पर बनाई जाएगी जिस पर कंपनी ने अपनी Honda City और SUV कार को लॉन्च किया था। आपकी जानकरी के लिए बता दें नए प्लेटफॉर्म पर निर्मित होने के चलते इसकी लंबाई चार मीटर से भी कम होने वाली है। हालाँकि इसके लुक्स को लेकर ज्यादा जानकरी सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि अमेज अपने स्टाइलिश डिजाइन इंडिकेटर्स के साथ देखने को मिलेगी।

इसके अलावा Honda Amaze में एक नया केबिन लेआउट, बड़ा फ्री-स्टैंडिंग टचस्क्रीन सेटअप और बाकी अन्य शानदार फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। थर्ड जेनरेशन Honda Amaze में 1.2-लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिल सकता है और इसे एक 5-स्पीड मैनुअल या CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाएगा। आपको बता दें नई हौंडा अमेज को सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट में लॉन्च किया जाएगा।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now