Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing अब आप Samsung फ़ोन में बिना बटन दबाए ले सकते है स्क्रीनशॉट, देखे यह आसान और सरल तरीके,,,

अब आप Samsung फ़ोन में बिना बटन दबाए ले सकते है स्क्रीनशॉट, देखे यह आसान और सरल तरीके,,,

हम सभी स्मार्टफोन के माध्यम से स्क्रीनशॉट लेते हैं, ओर अक्सर इसके लिए हम वॉल्यूम और पावर बटन एक साथ दबाते हैं, जिससे कि स्क्रीनशॉट आसानी से लिया जा सके, लेकिन यदि आपके फ़ोन में स्क्रीनशॉट लेने के लिए वॉल्यूम बटन खराब हो जाए तो, उस समय आप क्या कर सकते हैं? आइये जानते है […]

Samsung

हम सभी स्मार्टफोन के माध्यम से स्क्रीनशॉट लेते हैं, ओर अक्सर इसके लिए हम वॉल्यूम और पावर बटन एक साथ दबाते हैं, जिससे कि स्क्रीनशॉट आसानी से लिया जा सके, लेकिन यदि आपके फ़ोन में स्क्रीनशॉट लेने के लिए वॉल्यूम बटन खराब हो जाए तो, उस समय आप क्या कर सकते हैं? आइये जानते है –

Samsung फ़ोन में बिना बटन दबाए ले स्क्रीनशॉट

आज हम आपको सैमसंग स्मार्टफोन का इस्तेमाल करके कुछ ऐसे तरीके बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आसानी से बिना वॉल्यूम और पावर बटन दबाये अपने फ़ोन स्क्रीनशॉट ले सकते हैं, इसके कुछ आसन तरीके इस प्रकार है।

क्विक सेटिंग्स पैनल

सैमसंग स्मार्टफोन में क्विक सेटिंग्स पैनल की मदद से भी स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है, इसके लिए स्क्रीन के ऊपर से दो बार नीचे स्वाइप करें और फिर मेनू खुलेगा, जिसमें “take a screenshot” नजर आएगा, इसके माध्यम से आप आसानी से स्क्रीनशॉट ले सकते हैं।

जेस्चर

सैमसंग फोन में जेस्चर फीचर्स को इनेबल करके भी स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है। इसके लिए सेटिंग्स में जेस्चर फीचर्स को आपको चालू करना होगा, उसके बाद स्क्रीन पर बाए से दाएं या फिर दाएं से बाएं हाथ घुमाकर आसानी से स्क्रीनशॉट लिया जा सकता हैं।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

वॉइस कमांड

वॉइस कमांड की मदद से भी आप स्क्रीनशॉट ले सकते है, इसके लिए सैमसंग फोन में Bixby और Google Assistant जैसे वॉइस असिस्टेंट का उपयोग करना होता हैं। आपको बस इन्हें कहना होगा Take a screenshot और स्क्रीनशॉट अपने आप फोन की गैलरी में आकर save हो जाएगा।

एज पैनल

सैमसंग स्मार्टफोन में एज पैनल की मदद से स्क्रीनशॉट लिया जा सकता है, इसके लिए एज पैनल में आप टास्क ऑप्शन को एक्टिवेट कर ले, जहां आपको स्क्रीनशॉट लेने के लिए बटन मिलेगा, इसका इस्तेमाल करके आप स्क्रीनशॉट अपने फ़ोन में ले सकते हैं।

फ्लोटिंग बटन

अपने फ़ोन में एक्सेसिबिलिटी सेटिंग्स में जाकर फ्लोटिंग असिस्टेंट बटन को चालू करें। इसको कस्टमाइज करके उसमें स्क्रीनशॉट का ऑप्शन भी शामिल कर सकते हैं और स्क्रीनशॉट ले सकते है।

बैक टैप एक्शन

सैमसंग फ़ोन में आप Good Lock ऐप की मदद से बैक टैप एक्शन फीचर को चालू करें उसके बाद इस फीचर को आप स्क्रीनशॉट लेने के लिए सेट कर सकते हैं। इसके लिए फोन के पिछले हिस्से पर दो या तीन बार टैप करना है, जिससे स्क्रीनशॉट सेव हो जाता है।