Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing होली के अवसर पर Maruti कारो पर मिल रहा छप्परफाड़ ऑफर, देखे Alto K10 से लेकर WagonR तक हुई सस्ती

होली के अवसर पर Maruti कारो पर मिल रहा छप्परफाड़ ऑफर, देखे Alto K10 से लेकर WagonR तक हुई सस्ती

आज के समय में भारत में सबसे ज्यादा मारुति की कारों को पसंद किया जाता है और इसकी बिक्री भी भारत में अधिक देखने को मिलती है। इसी को ध्यान में रखते हुए Maruti सुजुकी अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रहा है। यह डिस्काउंट सिर्फ मार्च महीने के लिए ही मान्य है। […]

Maruti Suzuki WagonR inside

आज के समय में भारत में सबसे ज्यादा मारुति की कारों को पसंद किया जाता है और इसकी बिक्री भी भारत में अधिक देखने को मिलती है। इसी को ध्यान में रखते हुए Maruti सुजुकी अपनी कई कारों पर भारी डिस्काउंट प्रदान कर रहा है। यह डिस्काउंट सिर्फ मार्च महीने के लिए ही मान्य है। आज हम आपको Maruti की कुछ ऐसी ही गाड़ियों पर जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर के बारे में बताने वाले है।

Maruti Suzuki WagonR

Maruti Suzuki WagonR पर आपको इस समय काफी अच्छा डिस्काउंट मिल रहा है। इसके AMT मॉडल पर 61,000 तक का डिस्काउंट प्रदान किया जा रहा है, जबकि WagonR के मैनुअल वेरिएंट पर 56,000 और CNG पर ₹36000 का डिस्काउंट मिल रहा है।

Maruti Suzuki Celerio

Maruti Suzuki Celerio को भी आज के समय में काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। ऐसे मे यदि आप इसे लेने के बारे में सोच रहे हैं तो, इसके AMT वेरिएंट पर 61,000 की छूट आपको मिल रही है। सिलेरियो के मैनुअल वेरिएंट पर कंपनी 56,000 का ऑफर प्रदान कर रही है, वहीं CNG मॉडल पर 39,000 की छूट दे रही है।

Maruti Suzuki S-Presso

अभी मा Maruti Suzuki S-Presso पर भी आपको काफी अच्छा डिस्काउंट देखने को मिल जाएगा। इस समय कंपनी Maruti Suzuki S-Presso पर 61,000 तक की छूट प्रदान कर रही है। इसके मैनुअल वेरिएंट पर 56,000 और CNG पर 39000 का डिस्काउंट कंपनी दे रही है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Maruti Suzuki Alto K10

इस लिस्ट में Maruti Suzuki Alto K10 भी शामिल है, जो की लोगो को आज काफी ज्यादा पसंद आती है, जिस पर कंपनी द्वारा 62,000 तक की छूट प्रदान की जा रही है और मैनुअल ट्रांसमिशन वाले मॉडल पर 57,000 का ऑफर मिल रहा है। वहीं ऑल्टो K10 के CNG वैरिएंट, जो केवल मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं, उन पर कंपनी 40,000 रुपये तक का डिस्काउंट प्रदान करते हुए नजर आ रही है।

Maruti Suzuki Swift

देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली Maruti Suzuki Swift पर भी आपको ऑफर देखने को मिल जाएगा। इस पर कंपनी 42,000 की छूट प्रदान कर रही है, वही स्विफ्ट की मैनुअल वेरिएंट पर 47,000 और CNG वेरिएंट पर ₹22,000 का ऑफर प्रदान किया जा रहा है।