Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing टीम इंडिया के पूर्व कोच के घर पुलिस ने मारा छापा, 1 करोड़ रुपये कैश मिलने की संभावना, देखें क्या है मामला

टीम इंडिया के पूर्व कोच के घर पुलिस ने मारा छापा, 1 करोड़ रुपये कैश मिलने की संभावना, देखें क्या है मामला

indian महिला टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे के घर पर पुलिस ने छापा मारा था जो की काफी हरनी की बात थी लेकिन हल ही में अब, खबर यह भी आई थी की उनके घर 1cr तक रूपए मिले थे, रिपोर्ट के मुताबिक वह सट्टे बाजी के चक्कर में 2019 में जेल की हवा […]

तुषार अरोठे

indian महिला टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे के घर पर पुलिस ने छापा मारा था जो की काफी हरनी की बात थी लेकिन हल ही में अब, खबर यह भी आई थी की उनके घर 1cr तक रूपए मिले थे, रिपोर्ट के मुताबिक वह सट्टे बाजी के चक्कर में 2019 में जेल की हवा भी kha चुके है, लेकिन हाल ही में उनके बेटे ऋषि का भी नाम जुड़  चूका है

तुषार अरोठे
तुषार अरोठे

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे:

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे के घर पर पुलिस की छापेमारी हुई है. उनके घर से एक करोड़ रुपये की नकदी जब्त की गई है. यह उनका पहला ब्रश्टाचार का मामला नहीं है. पहले भी उन्हें 2019 में आईपीएल में सट्टेबाजी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. अब उनके बेटे ऋषि का भी नाम इस मामले में शामिल है. तुषार ने नकदी का स्रोत बताने से इनकार कर दिया है. पुलिस को इस बारे में एक गुप्त सूत्र से खबर मिली थी.

2 मार्च को वडोदरा की पुलिस ने प्रतापगंज में तुषार के घर पर छापा मारा. आधिकारिक तौर पर यह बताया गया है कि तुषार के घर से 1.1 करोड़ रुपये की नकदी पकड़ी गई है. यह नकदी तुषार के बेटे ऋषि के फ्लैट से लाई गई थी. ऋषि पर पहले ही सट्टेबाजी और ठगी के केस लगे हुए हैं. इसके अलावा, विक्रांत रायपटवार और अमित जनित नाम के दो और लोगों के पास से भी 38 लाख रुपये की नकदी जब्त की गई है. 2017 वर्ल्ड कप में महिला टीम के कोच थे

तुषार अरोठे 2017 के वर्ल्ड कप में भारतीय महिला क्रिकेट टीम के कोच थे. उनकी कोचिंग में टीम वर्ल्ड कप का फाइनल भी खेली थी. लेकिन बाद में टीम में अंतरंग झगड़ों के कारण तुषार ने अपना इस्तीफा दे दिया था. एशिया कप के फाइनल में भारत की हार के बाद तुषार ने 2018 से पहले ही अपनी कोचिंग छोड़ दी थी.

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

2019 में हुए थे गिरफ्तार

तुषार अरोठे का नाम 2019 में आईपीएल में सट्टेबाजी करने के आरोप में आया था. दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच के मैच में पुलिस ने एक कैफे में 19 लोगों को पकड़ा था. उनमें से एक तुषार अरोठे भी था. लेकिन बाद में कोर्ट ने उन सभी को जमानत दे दी थी. तुषार का बेटा ऋषि भी रणजी ट्रॉफी में खेल चुका है, लेकिन उसपर भी कई आरोप लगे हुए हैं।