Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Ranji Trophy Final: 418 पर समाप्त हुई मुंबई की दूसरी पारी, Vidarbha को जीत के लिए 538 रनों का लक्ष्य

Ranji Trophy Final: 418 पर समाप्त हुई मुंबई की दूसरी पारी, Vidarbha को जीत के लिए 538 रनों का लक्ष्य

मुंबई और विदर्भ के बीच जारी Ranji Trophy 2024 Final मुकाबले में मुंबई काफी मजबूत स्थिति में पहुँच गयी है। पहली पारी में मुंबई ने 224 रनों का स्कोर बनाया था जिसके जवाब में विदर्भ केवल 105 रन ही बना सकी थी।  दूसरी पारी में मुंबई की ओर से Musheer Khan और Shreyas Iyer की […]

Ranji Trophy Final: 418 पर समाप्त हुई मुंबई की दूसरी पारी, Vidarbha को जीत के लिए 538 रनों का लक्ष्य

मुंबई और विदर्भ के बीच जारी Ranji Trophy 2024 Final मुकाबले में मुंबई काफी मजबूत स्थिति में पहुँच गयी है। पहली पारी में मुंबई ने 224 रनों का स्कोर बनाया था जिसके जवाब में विदर्भ केवल 105 रन ही बना सकी थी। 

दूसरी पारी में मुंबई की ओर से Musheer Khan और Shreyas Iyer की शानदार बल्लेवाजी के चलते मुंबई की टीम नें 418 रनों का स्कोर बनाया। Vidarbha को जीत के लिए 538 रनों का विशाल लक्ष्य मिला है जिसका पीछा करते हुए टीम नें 2 ओवर में 10 रन बना लिए हैं। 

Ranji Final 2024: Musheer Khan का शानदार शतक

Musheer Khan नें 326 गेंदों में 136 रनों की जबरदस्त पारी खेली जिसमें 10 चौके शामिल थे। कप्तान रहाणे नें भी शानदार बल्लेवाजी करते हुए 143 गेंदों में 73 रनों का योगदान दिया। 

Shreyas Iyer नें भी महज 111 गेंदों में 95 रनों की जबरदस्त पारी खेली और टीम को एक बड़े स्कोर तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई। Shams Mulani नें 85 गेंदों में नाबाद 50 रनों की पारी खेल मुंबई को 400 के पार पहुँचाया। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Ranji Trophy 2024 Final Live: Harsh Dubey नें झटके 5 विकेट

Vidarbha की ओर से Harsh Dubey नें सर्वाधिक 5 विकेट लिए। उन्होंने 48 ओवर में 144  रन देकर 3.00 की economy से पांच सफलताएं हासिल की तो वहीं Yash Thakur नें भी शानदार गेंदवाजी करते हुए 22.2 ओवर में 79 रन देकर 3 विकेट लिए। 

इससे पहले Vidarbha की पहली पारी में कोई भी बल्लेवाज 30 रनों के आंकड़े को नही छू पाया था और पूरी टीम 105 के स्कोर पर आल-आउट हो गयी थी। Vidarbha अब भी लक्ष्य से 528 रन दूर है और दो दिन का खेल शेष है।

 

 अगर Vidarbha की टीम कल के दिन संभल कर खेलती है और बिना ज्यादा विकेट खोये 300 का आंकडा पार कर लेती है तो Vidarbha के लिए फाइनल में मौका बन सकता है।