Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Reduce Eye Strain: Online Study के दौरान रखें इन बातों का ख्याल, नही तो होगी बड़ी परेशानी

Reduce Eye Strain: Online Study के दौरान रखें इन बातों का ख्याल, नही तो होगी बड़ी परेशानी

Technology और Edtech के विकास के साथ अब किसी भी परीक्षा की तैयारी घर बैठे कर पाना बहुत आसान हो गया है। लेकिन इसके चलते छात्रों को कई घंटे लगातार लैपटॉप या फोन की स्क्रीन पर देखना पड़ता है।  कई बार अक्षर छोटे होने की वजह से उन्हें शब्दों को समझने में कई प्रकार की […]

Reduce Eye Strain: Online Study के दौरान रखें इन बातों का ख्याल, नही तो होगी बड़ी परेशानी

Technology और Edtech के विकास के साथ अब किसी भी परीक्षा की तैयारी घर बैठे कर पाना बहुत आसान हो गया है। लेकिन इसके चलते छात्रों को कई घंटे लगातार लैपटॉप या फोन की स्क्रीन पर देखना पड़ता है। 

कई बार अक्षर छोटे होने की वजह से उन्हें शब्दों को समझने में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना भी करना पड़ता है। ऐसे में आँखों की समस्या उत्पन्न होना आम बात है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ बातें जो Online Studies के दौरान आपको आँखों की परेशानियों से बचने में मदद करेंगी। 

20 मिनट के बाद दें आँखों को आराम

20 मिनट निरंतर स्क्रीन पर देखने के बाद करीब 20 मिनट के लिए आँखों को आराम दें। ऐसा करने से आँखों को कुछ समय के लिए Blue Radiations से राहत मिलेगी जो आपकी आँखों को स्वस्थ रखने में काफी कारगर साबित होगा साथ ही आपका focus भी improve करने में आपकी मदद करेगा। इसलिए पढाई के बीच छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें। 

सही चश्में का करे चयन

स्क्रीन पर लेक्चर attend करते वक्त या online पढाई करते वक्त चश्में का इस्तेमाल कीजिये। Blue Cut lens screen से निकल कर आँखों में आने वाली Blue Light को reflect कर देता है जिससे आपकी आँखों को होने वाला नुकसान लगभग शून्य हो जाता है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Devices को रखें सही दूरी पर

पढाई करते वक्त आपको हमेशा अपने सभी devices को एक सही दूरी पर रखना है। कई बार फोन की स्क्रीन छोटी होने पर हम उसे अपनी आँखों के पास रखते हैं जिससे कई तरह की परेशानियाँ खड़ी हो जाती है। इसलिए हो सके तो लैपटॉप का इस्तेमाल कीजिये या फिर फोन को एक सही कोण पर रखने के बाद ही lecture देखिये।