Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing Reserve Day: अगर T20 World Cup Knockout में हुई बारिश तो ऐसे आयेगा नतीजा, ICC नें निकाला अचूक तरीका

Reserve Day: अगर T20 World Cup Knockout में हुई बारिश तो ऐसे आयेगा नतीजा, ICC नें निकाला अचूक तरीका

T20 World Cup शुरू होनें में अब सिर्फ 2 महीनों का समय रह गया है। IPL के समापन के साथ ही क्रिकेट के सबसे छोटे format की सबसे बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस बार का T20 विश्वकप USA और West Indies में खेला जायेगा।  विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अगर बारिश बाधा बन जाए […]

Reserve Day: अगर T20 World Cup Knockout में हुई बारिश तो ऐसे आयेगा नतीजा, ICC नें निकाला अचूक तरीका

T20 World Cup शुरू होनें में अब सिर्फ 2 महीनों का समय रह गया है। IPL के समापन के साथ ही क्रिकेट के सबसे छोटे format की सबसे बड़ी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इस बार का T20 विश्वकप USA और West Indies में खेला जायेगा। 

विश्वकप जैसे बड़े टूर्नामेंट में अगर बारिश बाधा बन जाए तो Knockout मैच का रिज़ल्ट Draw घोषित नहीं किया जा सकता है। इसलिए ICC नें T20 World Cup 2024 के Semi-final और Final मुकाबले के लिए Reserve Day का ऐलान किया है। 

क्या होता है Reserve Day

T20 विश्वकप में सेमीफाइनल या फाइनल मुकाबले वाले दिन बारिश या किसी कारण से मैच नही हो पाता है तो उसके अगले दिन खेल वहीं से जारी कर दिया जायेगा। 

Knockouts मुकाबले बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं क्योंकि सभी टीमें बहुत मुश्किल से इस राउंड में जगह बनाने में सफल हो पाती हैं। इसलिए सेमीफाइनल या फाइनल मैच में विजेता टीम को घोषित करने के लिए मैच का पूरा होना जरूरी है। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

WC 2019 सेमीफाइनल खेला गया था Reserve day पर

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच विश्वकप 2019 का सेमीफाइनल का परिणाम Reserve Day को आया था क्योंकि पहले दिन बारिश के चलते सिर्फ New Zealand बल्लेबाजी कर पायी थी और उसमें भी उनके कई ओवर शेष रह गए थे। उसके बाद दूसरे दिन खेल को वहीं से शुरू किया गया। 

पिछले वर्ष Reserve Day पर CSK बनी champion

IPL 2023 का फाइनल मुकाबला CSK और GT के बीच 28 May को खेला जाने वाला था। लेकिन बारिश के चलते ये मुकाबला 29 May पर शिफ्ट किया गया था जिसमें Chennai नें आखिरी गेंद पर अविश्वशनीय जीत दर्ज की थी। अगर आने वाले टूर्नामेंट में भी ऐसा होता है तो Reserve Day का इस्तेमाल किया जायेगा।