Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing SAI Recruitment 2024: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कोच के पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां जाने आवेदन प्रक्रिया

SAI Recruitment 2024: स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया में कोच के पदों पर निकली बंपर भर्ती, यहां जाने आवेदन प्रक्रिया

SAI Recruitment 2024: स्पोर्ट्स अर्थारिटी ऑफ इंडिया के द्वारा कोच के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 214 पदों पर भर्ती का प्रावधान है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी है। योग्य अभ्यर्थी SAI की ऑफिशियल वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।   इन […]

SAI Recruitment 2024

SAI Recruitment 2024: स्पोर्ट्स अर्थारिटी ऑफ इंडिया के द्वारा कोच के पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 214 पदों पर भर्ती का प्रावधान है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 फरवरी है। योग्य अभ्यर्थी SAI की ऑफिशियल वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकता है।

 

इन पदों पर होगी नियुक्ति

SAI नोटिफिकेशन के मुताबिक कुल 214 पदों पर भर्ती की जाएगी। हाई परफॉर्मेंस कोच, कोच, सीनियर कोच और असिस्टेंट कोच के पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के दौरान हाई परफॉर्मेंस कोच के 9 पद, कोच के 43 पद, सीनियर कोच के 45 पद, असिस्टेंट कोच के 117 पद पर भर्ती होगी।

भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति के पास SAI, NS NIS से कोचिंग डिप्लोमा होना चाहिए या ओलंपिक / विश्व चैम्पियनशिप पदक विजेता / दो बार ओलंपिक प्रतिभागी अथवा ओलंपिक / अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभागी या द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और 3 से ज्यादा साल का अनुभव अनिवार्य है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

भर्ती के लिए आयु सीमा

भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार असिस्टेंट कोच के लिए अधिकतम आयु 40 वर्ष, कोच के लिए 43 वर्ष, हाई परफॉर्मेंस कोच के लिए 60 वर्ष, सीनियर कोच के लिए 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 30 जनवरी 2024 के अनुसार की जाएगी।

SAI Recruitment 2024

भर्ती की आवेदन प्रक्रिया

इस भर्ती में आवेदन करने वाला व्यक्ति विभाग की अधिक ऑफिशल वेबसाइट sportsauthorityofindia.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकता है। आधिकारिक वेबसाइट के होम पेज पर जाने बाद होम पेज पर अप्लाई ऑनलाइन जॉब्स लिंक पर क्लिक करना होगा। सबसे पहले Register a new user लिंक पर क्लिक करके रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद आपको ऑनलाइन आवेदन का लिंक दिखाई देगा। उस पर क्लिक करके अपना आवेदन भरना होगा। आवेदन पत्र भरने के बाद उसको सबमिट करना होगा और उसका प्रिंट आउट निकालना होगा।