Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing 16 साल के IPL इतिहास में पहली बार होगा कुछ ऐसा, जिससे तमाम क्रिकेट फेंस हो गये निराश, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

16 साल के IPL इतिहास में पहली बार होगा कुछ ऐसा, जिससे तमाम क्रिकेट फेंस हो गये निराश, जानिए इसके पीछे की बड़ी वजह

इस बार IPL 2024 की शुरुआत के पहले ही फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है बता दे कि, इस समय IPL 2024 की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान MS धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से उनके हजारो लाखो फैंस का […]

ipl 2024

इस बार IPL 2024 की शुरुआत के पहले ही फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है बता दे कि, इस समय IPL 2024 की शुरुआत में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान MS धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी छोड़ने का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से उनके हजारो लाखो फैंस का दिल टूट गया है।

महेंद्र सिंह धोनी ने छोड़ी कप्तानी

आपको बता दे कि, महेंद्र सिंह धोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग के 17 सीजन के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की बागडोर ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में इस समय सौंप दि है। वहीं धोनी के फैसले के बाद से IPL 2024 में पहली बार कुछ ऐसा देखने को मिला है जो कि, इस लीग में पिछले 16 सालों में दर्शकों ने नहीं देखा है।

ना धोनी, ना रोहित और ना कोहली

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी लोगों द्वारा काफी ज्यादा पसंद की जाती रही है ऐसे में आईपीएल 2024 में ipl की शुरुआत से पहले ही धोनी ने फेंस का दिल तोड़ दिया है, 16 साल में पहली बार ऐसा होगा जब ना तो धोनी और ना ही रोहित और ना ही विराट कोहली कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। यह बड़े प्लेयर इस बार कोई भी कप्तानी करते हुए नहीं देखे जाएंगे।

ऋतुराज गायकवाड़ को बनाया कैप्टन

IPL में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ है, जब यह तीनों दिक्कत महान खिलाड़ी सिर्फ इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आने वाले हैं। हाल ही में IPL 2024 की शुरुआत से ठीक पर एक दिन पहले चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में सौंप दी गई है, ऐसे में दर्शक चाहते थे कि, इस साल भी महेंद्र सिंह धोनी ही टीम के कप्तान बने रहे। महेंद्र सिंह धोनी ने इस टीम को पांच बार चैंपियन बनाया है, पिछले सीजन गुजरात टाइटंस को फाइनल मुकाबले में हराते हुए धोनी ने चेन्नई को पांचवीं बार ख़िताब दिलाने में मदद की है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

कप्तानी से रोहित को किया बाहर

इस बार रोहित शर्मा भी धोनी की तरह बतौर खिलाड़ी खेलते हुए नजर आएंगे। मिनी ऑक्शन से ठीक पहले मुंबई टीम ने रोहित की जगह हार्दिक पांड्या को नया कप्तान बनाया था। इस तरह से हिटमैन एक खिलाड़ी के तौर पर IPL खेलते हुए दिखाई देंगे।

कोहली ने छोड़ दी कप्तानी

वही 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की कप्तानी कोहली ने छोड़ दी थी। 2021 के बाद से RCB की कप्तानी फाफ डुप्लेसी संभाल रहे हैं।