Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing SL vs AFG Updates: सीरीज के दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका की शानदार जीत, अफगानिस्तान को किया 153 रनों पर ढेर

SL vs AFG Updates: सीरीज के दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका की शानदार जीत, अफगानिस्तान को किया 153 रनों पर ढेर

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में, श्रीलंका ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। रविवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 308 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।  जिसका पीछा करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम 153 रनों पर ढेर हो […]

SL vs AFG Updates: सीरीज के दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में श्रीलंका की शानदार जीत, अफगानिस्तान को किया 153 रनों पर ढेर

श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन एकदिवसीय मैचों की श्रृंखला में, श्रीलंका ने 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। रविवार को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 308 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। 

जिसका पीछा करते हुए अफगानिस्तान की पूरी टीम 153 रनों पर ढेर हो गयी साथ ही श्रीलंका ने इस मैच के साथ श्रृंखला पर भी अपना कब्जा जमा लिया है। 

Charith Asalanka ने खेली शानदार 97 रनों की पारी

पहली पारी के दौरान, Charith Asalanka ने सिर्फ 74 गेंदों में 97 रनों की धुंआधार पारी खेली और टीम के लिए एक विशाल स्कोर की नीव तैयार की। कुशल मेंडिस ने भी टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई एवं 61 रनों का योगदान दिया। 

Sadeera Samarawickrama ने भी शानदार अर्धशतक बनाया वहीं Janith Liyanage ने भी 50 रनों का योगदान दिया। Charith Asalanka अपने शतक से सिर्फ तीन रनों से चूक गए हालांकि उनकी जबरदस्त पारी के लिए उन्हें Player of the match award दिया गया। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

10 रनों के भीतर अफगानिस्तान के 8 बल्लेबाज लौटे पवेलियन 

अफगानिस्तान के लिए Ibrahim Zadran ने 76 गेंदों में 54 रनों की पारी खेली वहीं Rahmat Shah ने 63 रनों का योगदान दिया। 29 ओवर तक अफगानिस्तान का स्कोर 143 रन था और टीम ने सिर्फ 2 विकेट खोये थे। 

लेकिन 30वें ओवर में Hasaranga ने अफगानिस्तान को दो बड़े झटके दिये जिसके बाद विपक्षी टीम की पारी संभल नही पायी। 152 पर अफगानिस्तान के 5 विकेट गिर चुके थे वहीं, 153 रनों पर पूरी टीम ढेर हो गयी। 

Wanindu Hasaranga ने श्रीलंका की ओर से सर्वाधिक 4 विकटें ली वहीं Asitha Fernando और Dilshan Madushanka ने 2-2 विकेट लिए। 

https://x.com/100MasterBlastr/status/1756750087143739449?s=20

Leave a Comment