Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing IPL 2024: CSK और RCB के बीच खेला जायेगा IPL सीजन-17 का पहला मुकाबला, जानिए कौन पड़ेगा किस पर भारी

IPL 2024: CSK और RCB के बीच खेला जायेगा IPL सीजन-17 का पहला मुकाबला, जानिए कौन पड़ेगा किस पर भारी

Indian Premier League 2024 के शुरुआती मुकाबलों का Schedule जारी कर दिया गया है। लोकसभा चुनावों के कारण पूरा schedule जारी नही किया गया है जो चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद BCCI के द्वारा रिलीज किया जायेगा।  IPL season-17 की शुरुआत 22 मार्च को होगी जिसमें पहला मुकाबला Chennai Super Kings और Royal […]

IPL 2024: CSK और RCB के बीच खेला जायेगा IPL सीजन-17 का पहला मुकाबला, जानिए कौन पड़ेगा किस पर भारी

Indian Premier League 2024 के शुरुआती मुकाबलों का Schedule जारी कर दिया गया है। लोकसभा चुनावों के कारण पूरा schedule जारी नही किया गया है जो चुनावों की तारीखों के ऐलान के बाद BCCI के द्वारा रिलीज किया जायेगा। 

IPL season-17 की शुरुआत 22 मार्च को होगी जिसमें पहला मुकाबला Chennai Super Kings और Royal Challengers Bangalore के बीच चेन्नई में खेला जायेगा। 

Mahendra Singh Dhoni आखिरी बार पीली जर्सी में मैदान पर खेलते नजर आयेंगे वहीं Royal Challengers Bangalore इस सीजन अपना पहला IPL खिताब जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। 

MS Dhoni और Virat Kohli एक साथ मैदान पर आयेंगे नजर

MS Dhoni और Virat Kohli को एक साथ मैदान पर खेलता देखने के लिए क्रिकेटप्रेमी काफी उत्सुक रहते हैं। CSK और RCB के मुकाबले के दौरान दोनों खिलाडी फिर एक साथ मैदान में होंगे हँलांकि ये दोनों एक दूसरे के विरुद्ध खेलते नजर आयेंगे। 

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

Virat Kohli कप्तान की भूमिका की वजाय एक बल्लेवाज के तौर पर खेलेंगे क्योंकि RCB की कमान South African Batting Star, Faf du Plessis के हाथ में है। वहीं धोनी IPL के पहले सीजन से ही CSK के कप्तान है और इस सीजन भी वही टीम को lead करते नजर आयेंगे। 

पिछले सीजन CSK नें किया था शानदार प्रदर्शन, RCB नही कर सकी थी Knockouts में Qualify

IPL के बीते सीजन में CSK का प्रदर्शन जबरदस्त रहा था और धोनी की अगुवाई में टीम नें फाइनल में Gujarat Titans को हरा पांचवी बार IPL की ट्रॉफी उठाई थी। 

इसी के साथ Chennai Super Kings नें IPL का खिताब जीतने में Mumbai Indians की भी बराबरी कर ली थी जिन्होंने सर्वाधिक पांच बार खिताब जीता था। 

वहीं RCB का प्रदर्शन पिछले सीजन संतोषजनक नही रहा था और टीम league stage matches में 6वें पायदान पर थी।