Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing अक्षय कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म का इंतजार हुआ खत्म, ट्रेलर रिलीज की तारीख आई सामने

अक्षय कुमार की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ फिल्म का इंतजार हुआ खत्म, ट्रेलर रिलीज की तारीख आई सामने

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का दर्शक काफी समय से इन्तजार कर रहे थे, वही इस समय फिल्म के गाने भी रिलीज हो चुके है। ऐसे में अब दर्शक बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का भी इंतजार करते हुए देखी जा सकते हैं, लेकिन उनका इंतजार जल्द ही खत्म […]

big mian small mian

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का दर्शक काफी समय से इन्तजार कर रहे थे, वही इस समय फिल्म के गाने भी रिलीज हो चुके है। ऐसे में अब दर्शक बेसब्री से फिल्म के ट्रेलर का भी इंतजार करते हुए देखी जा सकते हैं, लेकिन उनका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है और मेकर्स ने फिल्म के ट्रेलर की लॉन्च डेट की भी घोषणा कर दी है।

बड़े मियां छोटे मियां ट्रेलर लॉन्च डेट

बताया जा रहा है कि, इस फिल्म का ट्रेलर काफी जबरदस्त होने वाला है। अली अब्बास जफर द्वारा निर्देशित बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर 26 मार्च को रिलीज किया जाएगा, फिल्म के जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस और शानदार स्टार कास्ट दर्शकों के रोमांस को और अधिक बढ़ने वाली है।

फिल्म का नया गाना हुआ रिलीज

हाल ही में फिल्म का नया गाना वल्लाह हबीबी’ रिलीज किया गया था, जो दर्शकों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है। वही मेकर्स की तरफ से एक पोस्टर भी शेयर किया गया है, जिसमें अक्षय कुमार बड़े मियां तो टाइगर श्रॉफ छोटे मियां के रूप दिख रहे हैं। इसमें मानुषी छिल्लर और अलाया एफ हाथ में हथियार लिए नजर आ रही हैं। फिल्म का यह पोस्टर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि ‘बड़े मियां छोटे मियां’ सभी किरदार ताबड़तोड़ एक्शन करते हुए नजर आने वाले हैं और यह फिल्म काफी सुपरहिट भी होने वाली है।

फिल्म स्टार कास्ट

फिल्म बड़े मियां छोटे मियां को अली अब्बास जफर ने लिखा और निर्देशित किया है, जिसके निर्माता वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर हैं। इस फिल्म को 10 अप्रैल 2024 को ईद के मोके पर रिलीज किया जाने वाला है।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

फिल्म में अक्षय कुमार और  टाइगर श्रॉफ के साथ में अलाया एफ और मानुषी छिल्लर के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, सोनाक्षी सिन्हा भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म एक एक्शन और कॉमेडी से भरपूर होने वाली है, इस फिल्म का दर्शको को काफी लम्बे समय से इंतजार भी है।

Leave a Comment