Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing लोगो के बिच इस SUV को खरदीने के लिए मची होड़, 180 दिन पंहुचा वेटिंग पीरियड

लोगो के बिच इस SUV को खरदीने के लिए मची होड़, 180 दिन पंहुचा वेटिंग पीरियड

इस समय भारतीय ग्राहकों के बीच Toyota कंपनी की कार काफी ज्यादा पसंद की जाती है। आज Toyota की मार्केट में फॉर्च्यूनर, ग्लैंजा, हाई राइडर और Hycross बिक्री में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली कारों में से एक है। अगर आप Toyota की Hycross खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो, यह खबर आपके […]

इस समय भारतीय ग्राहकों के बीच Toyota कंपनी की कार काफी ज्यादा पसंद की जाती है। आज Toyota की मार्केट में फॉर्च्यूनर, ग्लैंजा, हाई राइडर और Hycross बिक्री में सबसे अधिक पसंद की जाने वाली कारों में से एक है। अगर आप Toyota की Hycross खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो, यह खबर आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाली है।

Toyota Hycross का बढ़ा वेटिंग पीरियड

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, फरवरी 2024 में हुई कारों की बिक्री में दूसरे नंबर पर इस गाड़ी को पसंद किया गया है और इसके 5,410 यूनिट की बिक्री हो चुकी है। हालांकि Toyota Hycross को खरीदने के लिए आपको लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। वही मार्च महीने के अंदर Toyota Hycross का वेटिंग पीरियड भी काफी लंबा देखा जा रहा है, इसका वेटिंग पीरियड करीब 5 से 6 महीने तक चल रहा है, लेकिन उसके बावजूद भी लोग इसे काफी पसंद कर रहे हैं और इसे लेना चाहते हैं।

Toyota Hycross Specifications –

ARAI Mileage 23.24 kmpl
Fuel Type Petrol
Max Torque 188Nm@4398-5196rpm
Fuel Tank Capacity 52 Litres
Engine Displacement 1987 cc

 

Toyota Hycross का इंजन पॉवर

Toyota Hycross में दो पावरट्रेन को जोड़ा गया है। इसका पहला इंजन 2.0-लीटर पेट्रोल इंजन है, जो 174PS की पावर और 205Nm का पीक टॉर्क प्रदान करता है। इसके साथ ही इसमे दूसरा इंजन एक हाइब्रिड पावरट्रेन है। इसमें 2.0-लीटर वाला स्ट्रॉन् हाइब्रिड इंजन जोड़ा गया है, यह कार को 113PS के मोटर के साथ यह इंजन 152PS की पावर और 187Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। इसके साथ ही ट्रांसमिशन के लिए पेट्रोल वेरिएंट को CVT गियरबॉक्स भी शमी किया गया है, जबकि हाइब्रिड पावरट्रेन e-CVT ट्रांसमिशन से लैस है।

Toyota Hycross के जबरदस्त फीचर्स

Toyota Hycross के अंदर फीचर्स को देखे तो, इसमे वेंटीलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, 360 डिग्री कैमरा, 10-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, 10-इंच का टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस फोन चार्जिंग और कनेक्ट कार टेक्नोलॉजी जैसे कई फीचर्स को शामिल किया गया है।

Toyota Hycross  की भारत में कीमत

Toyota Hycross की आज भारत में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 19.77 लाख रुपये से लेकर इसके टॉप मॉडल में 30.68 लाख रुपये तक देखी जा सकती है।