Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing UK में धूम मचा रही Mercedes-AMG E53 Hybrid, भारत में कब आएगी ये दमदार कार? जानिए लॉन्च डेट

UK में धूम मचा रही Mercedes-AMG E53 Hybrid, भारत में कब आएगी ये दमदार कार? जानिए लॉन्च डेट

इस समय मर्सिडीज़ बेंज द्वारा अपनी नई कर पेश कर दी है जिसका नाम Mercedes-AMG E53 Hybrid है। AMG की नई रेंज की तरह e53 भी अब हाइब्रिड पावर ट्रेन के साथ आने वाली है। इसके अंदर आपको पेट्रोल के साथ हाइब्रिड इंजन देखने को मिलता है जो की, इलेक्ट्रिक कारों के भविष्य की तरह […]

इस समय मर्सिडीज़ बेंज द्वारा अपनी नई कर पेश कर दी है जिसका नाम Mercedes-AMG E53 Hybrid है। AMG की नई रेंज की तरह e53 भी अब हाइब्रिड पावर ट्रेन के साथ आने वाली है। इसके अंदर आपको पेट्रोल के साथ हाइब्रिड इंजन देखने को मिलता है जो की, इलेक्ट्रिक कारों के भविष्य की तरह इशारा करते हुए नजर आ रहा है।

Mercedes-AMG E53 Hybrid

फिलहाल इसे भारत में नहीं लाया गया है, लेकिन उम्मीद है कि, जल्द ही इसे 2024 के अंत तक भारत में पेश कर दिया जाएगा। इस नई कर में आपको 3.00 लीटर 6 सिलेंडर टर्बो टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके साथ ही आपको साथ 120kW इलेक्ट्रिक मोटर भी दिया गया है। यह कॉम्बो मिलकर 604bhp पावर और 750Nm टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन दिया जा रहा है, वही 4Matic+ ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ चारों व्हील्स को पावर पहुंचाता है, जो की इसे और मजबूत बनाता है।

Mercedes e53 AMG Specifications

Body Type Sedan
Max Power 429.12bhp@6100rpm
No. of Cylinders 6
Engine Displacement 2999 cc
Fuel Type Petrol

जबरदस्त परफॉर्मेंस

Mercedes की सभी कार अपनी परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है, Mercedes-AMG E53 कार इस समय 280 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इतना ही नहीं, यह सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड पर भी 140 किमी प्रति घंटा की रफ्तार हासिल करने में सक्षम होगी।

डिजाईन में बदलाव

Mercedes के स्टैंडर्ड E-क्लास के मुकाबले मर्सिडीज AMG E53 में कई बदलाव किए गए हैं। AMG E53 का फ्रंट फेंडर स्टैंडर्ड E-क्लास से 11 मिलीमीटर ज्यादा चौड़ा किया गया है, इसके साथ ही इसका साइड वाला हिस्सा काफी स्मूथ नजर आता है, जो की लुक में और भी बेहतर दिखाई देता है।

फास्ट चार्जर सपोर्ट सिस्टम

Mercedes-AMG E53 में आपको बैटरी चार्जिंग के लिए इसमें 11 kW का AC चार्जर स्टैंडर्ड दिया गया है, जो की इसे काफी जल्द चार्ज करने में मदद करता है। इसके साथ ही 60kW के DC फास्ट चार्जर का सपोर्ट भी मिलता है। जो की करीब 20 मिनट में बैटरी को 10% से 80% तक चार्ज करने में सक्षम है।

Mercedes-AMG E53 कीमत

भारत में AMG E53 पेट्रोल की कीमत करीब ₹ 1.06 करोड़ के आसपास होने वाली है। इसके साथ ही AMG E53 ऑटोमैटिक (TC) की कीमत ₹ 1.06 करोड़ रूपी तक जाती है।