Founder of Timely India & Navjagran — building high-trust media in India
Home Writing UP Board Exam 2024 Cancelled News: यूपी बोर्ड 12वीं का जीव विज्ञान और गणित का पेपर वायरल, रद्द हुई परीक्षा ?

UP Board Exam 2024 Cancelled News: यूपी बोर्ड 12वीं का जीव विज्ञान और गणित का पेपर वायरल, रद्द हुई परीक्षा ?

UP Board Exam 2024 Cancelled : उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के दौर जारी है। इसी कड़ी में आज यानी 29 फरवरी 2024 गुरुवार को गणित एवं जीव विज्ञान का पेपर आयोजित किया गया। परीक्षा का आयोजन दूसरी शिफ्ट में यानी कि दोपहर 2 बजे से सायं 5:15 बजे तक आयोजित किया गया है। लेकिन […]

UP Board Exam 2024 Cancelled News: यूपी बोर्ड 12वीं का जीव विज्ञान और गणित का पेपर वायरल, रद्द हुई परीक्षा ?

UP Board Exam 2024 Cancelled : उत्तर प्रदेश में बोर्ड परीक्षाओं के दौर जारी है। इसी कड़ी में आज यानी 29 फरवरी 2024 गुरुवार को गणित एवं जीव विज्ञान का पेपर आयोजित किया गया। परीक्षा का आयोजन दूसरी शिफ्ट में यानी कि दोपहर 2 बजे से सायं 5:15 बजे तक आयोजित किया गया है। लेकिन परीक्षा शुरू होते ही एक घंटे बाद यानी 3 बजे पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हो गया है।

पेपर लीक होने के बाद आगरा के जिला पर्यवेक्षक डॉ. मुकेश अग्रवाल भी माना कि जो पेपर व्हाट्सएप पर वायरल हुआ है वही पेपर दूसरी शिफ्ट में आया था। उनके अनुसार अब इस मामले की जांच की जा रही है और इसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

जानकारी के लिए जांच की गई शुरू

अब इस पेपर लीक के लिए जांच शुरू कर दी गयी है। जांच के द्वारा सबसे पहले यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पेपर किस सेंटर से लीक हुआ है। इस मामले में पूरी जानकारी मिलने के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

UP Board Exam 2024 Cancelled : एग्जाम शुरू होने के एक घंटे बाद ही व्हाट्सएप ग्रुप में हुआ शेयर

आपको बता दें कि गणित एवं बायोलॉजी विषय की परीक्षा की शुरुआत दोपहर 2 बजे से हुई थी लेकिन एग्जाम के एक घंटे बाद ही यानी 3 बजे पेपर व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल हो गया।

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

UP Board Exam 2024 Cancelled: बोर्ड को पहुंचा दी गयी है सूचना

अधिकारियों के मुताबिक बोर्ड पेपर लीक होने से संबंधित जानकारी यूपी बोर्ड को उपलब्ध करवा दी गयी है। अब बोर्ड की ओर से क्या निर्णय लिया जाता है यह जांच के बाद ही पता चलेगा।